Bobble AI super keyboard : गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी नामी कंपनियों के एकाधिकार को चुनौती देने वाले देश के अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप बॉबल एआई ने एक ऐसा ‘सुपर कीबोर्ड’ लांच किया है जिसके जरिए आप अपने घरवालों, दोस्तों, सगे-संबंधियों से ऑनलाइन चैटिंग करते हुए भी अपने की-बोर्ड से ही ऑनलाइन खरीदारी के साथ-साथ खाना ऑर्डर करने, ट्रेन टिकट बुक करने, किसी के जन्मदिन या वर्षगांठ पर उन्हें केक या फूल भिजवाने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, वो भी सबसे किफायती दर पर।
ब्रांडेंड कंपनियों के सामान उपलब्ध होंगे
बॉबल एआई की ये पहल ‘ई-कॉमर्स’ के नए दौर की आहट है जिसे ‘कन्वर्सेशनल कॉमर्स’कहा जाता है। इसके तहत एआई से लैस ‘सुपर कीबोर्ड’ मोबाइल उपभोक्ताओं को उनकी ऑनलाइन गतिविधियों और अपने सगे-संबंधियों या दोस्तों से होने वाली बातचीत के लिहाज से खुद ब खुद कीबोर्ड एप्लिकेशन के भीतर ही वो तमाम सुविधायें और प्रॉडक्ट सुझाएगा जिसमें उनकी सही मायने में रुचि होती है। बॉबल एआई के इस सुपर कीबोर्ड में 100 से ज्यादा जाने-माने ब्रांड के सामानों की ऑनलाइन खरीदारी मुमकिन होगी जिसमें लॉरिएल, मेबेलिन, स्लर्प, बॉल्ट ऑडियो और द मैन कंपनी जैसी कंपनियां शामिल हैं।
कीबोर्ड से आप ट्रेन की बुकिंग भी कर सकेंगे
इतना ही नहीं कीबोर्ड से ही आप ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने, ट्रेन टिकट बुक करने, केक और फूल ऑर्डर तरह की कई दूसरी ऑनलाइन सुविधाओं का भी लाभ उठा सकें, इसके लिए कंपनी ने स्विगी, रेड रेल और विन्नी जैसी कई बड़ी कंपनियों से हाथ मिलाया है। ख़ास बात ये है कि इन ऑनलाइन शॉपिंग और बुकिंग के इस प्लेटफॉर्म पर उपभोक्ताओं को ना केवल किफायती दाम में सामान मिल रहे हैं बल्कि उन्हें कई तरह की छूट और रिवॉर्ड भी दिया जा रहा है जिससे वो कीबोर्ड के ज़रिये बिना किसी मशककत के चुटकियों में ऑनलाइन सुविधा का लाभ तो उठाते ही हैं साथ ही भारी बचत भई कर सकते हैं। फ़िलहाल इस सुविधा का लाभ बॉबल एआई के 1 करोड़ से ज़्यादा यूज़र उठा सकते हैं। आने वाले समय में ये सुविधा कंपनी के 8.5 करोड़ से ज़्यादा यूज़र्स उठा सकेंगे।
सकारात्मक बदलाव लाएगा यह प्लेटफॉर्म
स्मार्टफ़ोन के इस्तेमाल और ई-कॉमर्स में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखने वाले अपने नए प्रयोग के बारे में बात करते हुए बॉबल एआई के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित प्रसाद ने कहा, 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दम पर दुनिया भर में बहुत कुछ बदल रहा है। भारत की अग्रणी एआई कंपनी होने के नाते हम बॉबल एआई के प्लेटफ़ॉर्म पर कुछ ऐसा करना चाहते थे जिससे देश के करोड़ों इंटरनेट यूज़र्स की ज़िंदगी में सही मायने में एक सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।'
‘सुपर कीबोर्ड एक अनोखा प्रयोग’
कंपनी के चीफ़ मार्केटिंग एवं ग्रोथ ऑफ़िसर साहिल देसवाल ने कहा, ‘कोविड के बाद इंटरनेट के इस्तेमाल में भी कई तरह के बदलाव सामने आए हैं। आज की तारीख़ में हर ब्रांड अपने उपभोक्ताओं के साथ ज़्यादा से ज़्यादा संपर्क में बना रहना चाहता है। और सबकी कोशिश है कि जब उसके उपभोक्ता को उसकी सबसे ज्यादा ज़रूरत हो, वो तत्काल उस तक पहुँच सके या फ़िर किसी ना किसी तरह से वो उसकी नज़र में रहे। कंपनियों की इस ज़रूरत और मोबाइल उपभोक्ताओं के ऑनलाइन अनुभव को और बेहतर बनाने की नीयत से ही बॉबल एआई ने अपना ‘सुपर कीबोर्ड’ लांच किया है जो स्मार्टफ़ोन की दुनिया में एक अनोखा प्रयोग है।'
