यूटिलिटी

ऑनलाइन खरीदिए 70 रुपये में टमाटर, ये सरकारी कंपनी बेचेगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2023, 01:40 PM IST

ONDC to sell tomato at Rs 70 a Kg: केंद्र सरकार 70 रुपये प्रति किलोग्राम की छूट पर टमाटरों की ऑनलाइन बिक्री को लेकर ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के साथ बातचीत कर रही है।

Image

टमाटर

Photo : BCCL

ONDC to sell tomato at Rs 70 a Kg: केंद्र सरकार 70 रुपये प्रति किलोग्राम की छूट पर टमाटरों की ऑनलाइन बिक्री को लेकर ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के साथ बातचीत कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सरकार की कृषि से जुड़ी मार्केटिंग यूनिट्स NCCF और नेफेड सस्ते में टमाटर की बिक्री को लेकर ओएनडीसी से बात कर रही हैं। सूत्रों ने बताया कि सब्सिडाइज्ड रेट पर टमाटर की ऑनलाइन बिक्री पर अभी टेस्टिंग चल रही है।

70 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट से टमाटरों की बिक्री

ईटी के मुताबिक अगर सबकुछ योजना के मुताबिक आगे बढ़ता है तो सरकार जल्द ही 70 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट से टमाटरों की ऑनलाइन बिक्री का ऐलान कर सकती है। इसकी शुरुआत सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर से होगी। अभी ई-कॉमर्स कंपनियां 170-180 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर टमाटरों की डिलीवरी कर रही हैं।

बिगड़ा रसोई का बजट

प्रमुख शहरों में टमाटर का भाव 150-200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गया है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने नेफेड और एनसीसीएफ को टमाटर को 80 के बजाय 70 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट के साथ बेचने को कहा है।

एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा खरीदे गए टमाटरों की बिक्री पहले 90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की जा रही थी। बाद में इसका रेट घटाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम पर कर दिया गया था और अब इसका भाव घटाकर 70 रुपये प्रति किलोग्राम किया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article