Old Pension Scheme: क्या बढ़ेगी ओल्ड पेंशन योजना की डेडलाइन, सरकार की तरफ से आया ये अपडेट

पिछले काफी लंबे समय से कर्मचारी ओल्ड पेंशन योजना (Old Pension Scheme) की डेडलाइन को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ओल्ड पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों को एक निश्चित पेंशन मिलती है जिसकी मदद से वह रिटायरमेंट के बाद आने वाली चुनौतियों से मुकाबला कर सकते हैं। अब हाल ही में सरकार ने इस मामले में एक अपडेट दी है।

Old Pension Scheme: काफी लंबे समय से कर्मचारियों द्वारा ओल्ड पेंशन योजना की डेडलाइन को बढ़ाने की मांग की जा रही है। अब हाल ही में संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरकार ने इस योजना की डेडलाइन बढ़ाने के मामले में एक जरूरी अपडेट दिया है। ओल्ड पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों को एक तय पेंशन दी जाती है जिसका इस्तेमाल वह रिटायरमेंट के बाद सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए करते हैं। 2003 में केंद्र सरकार ने ओल्ड पेंशन योजना की जगह राष्ट्रीय पेंशन सिस्टम (NPS) की शुरुआत की थी और अब सशस्त्र बलों के अलावा अन्य सभी सरकारी कर्मचारियों को NPS के तहत ही पेंशन दी जायेगी।

Old Pension Scheme

क्या बढ़ेगी ओल्ड पेंशन योजना की डेडलाइन, सरकार की तरफ से आया ये अपडेट

केंद्र सरकार ने क्या कहा?

केंद्र सरकार ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि ओल्ड पेंशन योजना की डेडलाइन को बढ़ाया नहीं जाएगा। लोकसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि NPS की जगह ओल्ड पेंशन योजना को स्वीकार करने की डेडलाइन को आगे बढ़ाने के बारे में सरकार कोई विचार नहीं कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि 2004 से सशस्त्र सीमा बलों के अलावा अन्य सभी सरकारी कर्मचारियों को NPS के तहत ही पेंशन दी जायेगी।

End of Feed