बंद होगी ऐसे लोगों की Phone Pay और गूगल पे की UPI आईडी, कहीं आपने भी तो नहीं किया है ये काम

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सभी बैंक और Google Pay, Paytm, PhonePe जैसे थर्ड पार्टी एप से पिछले एक साल से डीएक्टिवेट यूपीआई आईडी को 31 दिसंबर 2023 के बाद से बंद करने को कहा है। NPCI भारत में रिटेल पेमेंट को ऑपरेट करता है। आप भी अपनी पुरानी आईडी चेक कर लीजिए।

अगर आपने Google Pay, Paytm और PhonePe जैसे पेमेंट एप्स पर यूपीआई आईडी बनाई है। लेकिन एक साल से इस्तेमाल नहीं किया है, तो आपके लिए बहुत जरूरी खबर है। क्योंकि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सभी बैंक और Google Pay, Paytm, PhonePe जैसे थर्ड पार्टी एप से पिछले एक साल से डीएक्टिवेट यूपीआई आईडी को 31 दिसंबर 2023 के बाद से बंद (Disabled) करने को कहा है। हाल ही में जारी एक सर्कुलर में NPCI ने थर्ड-पार्टी ऐप्स और बैंकों से उन यूपीआई आईडी और नंबरों को निष्क्रिय करने को कहा है, जिनका पिछले एक साल से इस्तेमाल नहीं किया गया है।

upi, UPI ID, Google Pay,

बैंक देंगे जानकारी

NPCI भारत में रिटेल पेमेंट को ऑपरेट करता है। अगर आपकी भी ऐसी कोई आईडी है, जिसे आपने पिछले एक साल से इस्तेमाल नहीं किया है, तो उसे एक्टिवेट कर लें। मतलब ये कि उस यूपीआई आईडी से कम से कम एक ट्रांजेक्शन कर लें। वरना 31 दिसंबर 2023 के बाद से आईडी बंद (Disabled) हो जाएगी। हालांकि, किसी भी आईडी को डीएक्टिवेट करने से पहले बैंक आपको ई-मेल या मैसेज के जरिए नोटिफिकेशन भेजेगा।

End of Feed