EPFO UPI withdrawal: UPI से निकाल सकेंगे PF! EPFO जल्द शुरू करेगा नई सुविधा

EPFO UPI withdrawal, PF UPI transfer, Withdraw PF from UPI: EPFO जल्द ही UPI के जरिए Provident Fund (PF) निकासी की सुविधा शुरू करने वाला है। इससे Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM जैसे डिजिटल पेमेंट ऐप्स के जरिए तुरंत फंड ट्रांसफर संभव होगा। अभी तक PF निकासी में 2-3 दिन लगते थे, लेकिन नई सुविधा के बाद पैसा रियल-टाइम में ट्रांसफर हो सकेगा। इसके अलावा, ATM से भी PF निकालने का विकल्प जल्द मिल सकता है!

KEY HIGHLIGHTS
  • अब UPI से सीधे PF निकाल सकेंगे, फंड तुरंत ट्रांसफर होगा।
  • ATM से PF निकासी की सुविधा भी जल्द, UAN और लिंक्ड बैंक अकाउंट से संभव होगा।
  • EPFO ने NPCI के साथ प्लान तैयार किया, 2-3 महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद।

EPFO UPI withdrawal: EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए UPI के जरिए PF निकासी की सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस नए फीचर से PhonePe, Google Pay, Paytm और BHIM जैसे डिजिटल पेमेंट ऐप्स के जरिए तुरंत फंड ट्रांसफर संभव हो सकेगा।

epf-withdrawal-upi-soon

EPFO जल्द UPI के जरिए Provident Fund (PF) निकालने की सुविधा शुरू कर सकता है।

UPI से PF निकासी: तेजी से होगा ट्रांजैक्शन

अभी तक PF निकासी में NEFT या RTGS के जरिए 2-3 दिन लगते हैं, लेकिन UPI इंटीग्रेशन के बाद यह रियल-टाइम ट्रांसफर में बदल जाएगा। EPFO इस सुविधा को जल्द से जल्द लागू करने के लिए NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के साथ चर्चा कर रहा है।

End of Feed