LPG Booking Whatsapp Number : आज के समय में हर सुविधा डिजिटल होती जा रही है। आप अपने रोजमर्रा के ढेर सारे काम घर बैठे अपने मोबाइल की मदद कर सकते हैं। इन जरूरी कामों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग भी शामिल है। पेट्रोलियम कंपनियां ने ग्राहकों के लिए खास सुविधा शुरू की हुई है, जिसके जरिए आप व्हाट्सप से ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। क्या है व्हाट्सएप के जरिए एलपीजी बुकिंग का तरीका, आगे जानिए।
इन कंपनियों के यूजर्स को मिलेगी सुविधा
यदि आप भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस में से किसी कंपनी के ग्राहक हैं तो आराम से व्हाट्सएप बुकिंग सर्विस का फायदा ले सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं भारत गैस की। इसके कस्टमर्स को व्हॉट्सऐप के जरिए 1800224344 पर एक मैजेस भेजकर गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। पहले इस नंबर को एड जरूर कर लें। आप my.ebharatgas.com/bharatgas.com/bharatgas/home/index पर ऑनलाइन भी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।
इंडेन के ग्राहकों के लिए नंबर
इंडेन गैस के ग्राहकों को व्हॉट्सऐप नंबर अलग है। उनके लिए व्हॉट्सऐप नंबर है 7588888824। पहले इसे अपने मोबाइल में एड कर लें और फिर इस पर एक मैसेज करें। आपको इस नंबर पर Book या Refill लिखकर भेजना होगा। पर ध्यान रहे कि रजिस्टर्ड नंबर से ही मैसेज करें। मैसेज में बुकिंग की तारीख भी लिखें। बाद में यदि आप गैस बुकिंग स्टेटस जानना चाहें तो Status और ऑर्डर नंबर लिख कर इसी नंबर पर एक और मैसेज करें।
एचपी ग्राहक कैसे करें सिलेंडर की बुकिंग
यदि आप एचपी के ग्राहक हैं तो आपके लिए व्हाट्सऐप के जरिए गैस सिलेंडर बुकिंग का नंबर है 9222201122। सबसे पहले इस नंबर को अपने मोबाइल में सेव कर लें। फिर बुकिंग के लिए BOOK लिख कर इस नंबर पर एक मैसेज करें। ये मैसेज रजिस्टर्ड नंबर से ही करें। इस नंबर पर अपने रजिस्टर्ड नंबर से BOOK लिखकर भेजें तो ऑर्डर डिटेल रिसीव हो जाएगी, जिसमें डिलिवरी डेट सहित बाकी सारी जरूरी जानकारी मौजूद होगी। सरकार ने 1 अप्रैल को गैस सिलेंडर के नये रेट जारी किए, जिनमें कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 92 रु प्रति सिलेंडर घटाई गई, मगर घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
