यूटिलिटी

Rule Changes: मार्च लेकर आया ये बड़े बदलाव, गैस सिलेंडर महंगा, इंश्योरेंस और बैंकिंग नियमों में बदलाव

March 2025 Rule Changes: मार्च 2025 की शुरुआत के साथ ही कई नए नियम लागू हो गए हैं। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं, म्यूचुअल फंड्स और डीमैट अकाउंट्स के नॉमिनी नियम बदले हैं, इंश्योरेंस पॉलिसी के भुगतान के नए नियम लागू हुए हैं, और PNB खाताधारकों को KYC अपडेट कराना अनिवार्य हो गया है।

Image

मार्च 2025 में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, इंश्योरेंस प्रीमियम भुगतान में नया नियम और PNB KYC अपडेट अनिवार्य जैसे बड़े बदलाव लागू हुए।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹6 महंगा – घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर रही।
  • बैंकिंग और इंश्योरेंस के नियम बदले – KYC जरूरी, बीमा-ASBA सुविधा लागू।
  • म्यूचुअल फंड और डीमैट अकाउंट में 10 नॉमिनी जोड़ने की सुविधा।

March 2025 Rule Changes: नया महीना मार्च 2025 कई अहम बदलाव लेकर आया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं, वहीं म्यूचुअल फंड्स और डीमैट अकाउंट्स से जुड़े नॉमिनी नियमों में संशोधन किया गया है। इसके अलावा, इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पेमेंट के नए नियम लागू हुए हैं और बैंकिंग सेक्टर में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।

मार्च 2025 के 4 बड़े बदलाव

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर

आज से 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹6 तक महंगा हो गया है।

  • दिल्ली में अब ₹1803, पहले ₹1797 था।
  • कोलकाता में ₹1913, पहले ₹1907 था।
  • मुंबई में ₹1755.50, पहले ₹1749.50 था।
  • चेन्नई में कीमत ₹1965 पर स्थिर।

हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलेंडर ₹803 और मुंबई में ₹802.50 रुपये में उपलब्ध है।

2. म्यूचुअल फंड्स और डीमैट अकाउंट्स में नॉमिनी नियम बदले

सेबी (SEBI) ने म्यूचुअल फंड्स और डीमैट अकाउंट्स से जुड़े नॉमिनी नियमों में बदलाव किया है। अब निवेशक 10 व्यक्तियों को नॉमिनी बना सकते हैं। इससे अनक्लेम्ड इन्वेस्टमेंट्स की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। यह बदलाव बेहतर एसेट मैनेजमेंट सुनिश्चित करेगा।

3. इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पेमेंट का नया नियम

IRDAI ने एक नई सुविधा "बीमा-ASBA" लागू करने का निर्देश दिया है, जिससे बीमा खरीदने की प्रक्रिया अधिक सुरक्षित होगी। ग्राहक का प्रीमियम पहले से ब्लॉक होगा, लेकिन पैसा तब ही कटेगा जब पॉलिसी अप्रूव होगी।

अगर बीमा कंपनी आवेदन रिजेक्ट करती है, तो पैसा अपने आप अनब्लॉक हो जाएगा। यह सुविधा इंडिविजुअल पॉलिसी होल्डर्स के लिए पहले लागू होगी।

4. PNB ग्राहकों को KYC अपडेट कराना अनिवार्य

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को KYC अपडेट करने की सलाह दी है। अगर 2 साल तक कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ, तो अकाउंट डी-एक्टिवेट हो सकता है। अकाउंट एक्टिव रखने के लिए KYC अपडेट कराना जरूरी है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article