यूटिलिटी

New Aadhaar App Launch : नया आधार ऐप लॉन्च, अब न फोटो कॉपी की जरूरत, न कार्ड रखने की टेंशन, बस QR कोड स्कैन करें और काम हो जाएगा

New Aadhaar App Launched: अब आधार कार्ड की फोटोकॉपी की जरूरत नहीं! नए Aadhaar ऐप से सिर्फ QR स्कैन करें और Face ID से तुरंत पहचान करें। जानिए पूरी जानकारी।

Image

नया आधार ऐप लॉन्च।

Photo : Twitter

New Aadhaar App Launched: डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और बड़ी छलांग लगाते हुए भारत सरकार ने नया Aadhaar Mobile App लॉन्च कर दिया है। इस ऐप की मदद से अब आपको अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर चलने या उसे फिजिकली दिखाने की कोई जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस महत्वपूर्ण अपडेट की जानकारी ट्विटर (अब X) पर दी।

अब UPI की तरह QR कोड स्कैन कर आधार से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा। इस ऐप में सबसे खास बात यह है कि यह Face ID यानी चेहरे की पहचान के ज़रिए पहचान सत्यापित करेगा।

नए आधार कार्ड ऐप की मुख्य बातें

1. QR Code स्कैन: UPI जैसे अनुभव के साथ सिर्फ स्कैन करके करें आधार वेरिफिकेशन।

2. Face ID से ऑथेंटिकेशन: बिना OTP और फिजिकल कार्ड के, चेहरा पहचान कर होगी पुष्टि।

3. डिजिटल सुरक्षा: यूजर की जानकारी पूरी तरह से सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड होगी।

नए आधार कार्ड ऐप से कौन-कौन सी सेवाएं मिलेंगी?

  • सरकारी योजनाओं के लिए पहचान सत्यापन
  • KYC प्रक्रियाओं में इस्तेमाल
  • मोबाइल और बैंकिंग सेवाओं में त्वरित आधार वेरिफिकेशन

नए आधार कार्ड ऐप क्या होगा फायदा?

इससे न केवल आधार यूज़र्स का डेटा ज़्यादा सुरक्षित रहेगा, बल्कि फर्जीवाड़े के मामले भी कम होंगे। साथ ही लोगों को हर जगह आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article