Amrit Udyan में नहीं मिल रही एंट्री तो Tulip Festival में देखें फूलों की खूबसूरती, जानें कब और कैसे पहुंच सकते हैं आप

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 15, 2023, 09:17 AM IST

Tulip Festival in Delhi Detail: अगर आप फूलों की खूबसूरती निहारने के लिए अमृत उद्यान (Mughal Garden) जाना चाहते हैं लेकिन वेटिंग की वजह से एंट्री नहीं मिल पा रही है तो परेशान ना हों। दिल्ली में 14 फरवरी से 26 फरवरी तक ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। यहां आप फूलों की खूबसूरती निहारने के साथ लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।

Tulip Festival in Delhi Detail: अगर आप फूलों की खूबसूरती निहारने के शौकीन हैं तो इन दिनों राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान (Amrit Udyan) बेस्ट जगह है। अमृत उद्यान को पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। हालांकि आप अमृत उद्यान (Mughal Garden) जाना चाहते हैं लेकिन वेटिंग की वजह से एंट्री नहीं मिल पा रही है तो परेशान ना हों। दिल्ली में 14 फरवरी से 26 फरवरी तक ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। यहां आप फूलों की खूबसूरती निहारने के साथ लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।

Amrit Udyan में नहीं मिल रही एंट्री तो Tulip Festival में देखें फूलों की खूबसूरती, जानें कब और कैसे पहुंच सकते हैं आप

Tulip Festival Date

शिखर सम्मेलन को लेकर राजधानी दिल्ली में कई कार्यक्रम आयोजित होने हैं, जिनमें न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल( एनडीएमसी) भी विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में लगी हुई है। इसी के तहत 14 फरवरी से 28 फरवरी तक एनडीएमसी ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन करने जा रही है। इस महोत्सव में लोग रंग-बिरंगे ट्यूलिप फूलों की खूबसूरती के बीच खुद को महसूस कर सकेंगे और यहां विभिन्न देशों के खास व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे।

कहां हो रहा है ट्यूलिप महोत्सव, Tulip Festival Place

एनडीएमसी के अनुसार ट्यूलिप महोत्सव का आयोजन शांतिपथ लॉन में किया गया है। यहां नीदरलैंड से 1.24 लाख ट्यूलिप बल्ब आयात किए गए थे। इन्हें जनवरी के पहले सप्ताह में शांति पथ लान और अन्य लान के साथ गोलचक्करों व चौराहों पर लगाया गया था। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि 18, 19, 25 व 26 फरवरी को शांतिपथ लान पर ट्यूलिप वाक का आयोजन होगा।

End of Feed