यूटिलिटी

PVR, INOX से Cinepolis तक सस्ते में बांटेंगी मूवी टिकट, सिर्फ 99 रुपये में मिलेगा थिएटर का मजा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 23, 2023, 10:47 AM IST

National Cinema Day: यदि आप मूवी को थियेटर में देखने के दिवाने हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। नेशनल सिनेमा डे (National Cinema Day) पर एक बार फिर दर्शकों को सस्ते दामों में टिकट देने की पेशकश की गई है।

Image

PVR, INOX, Cinepolls, मिराज और डिलाइट जैसे स्क्रीन्स पर देख पाएंगे सस्ते में मूवी।

Photo : iStock

National Cinema Day: यदि आप मूवी को थियेटर में देखने के दिवाने हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। नेशनल सिनेमा डे (National Cinema Day) पर एक बार फिर दर्शकों को सस्ते दामों में टिकट देने की पेशकश की गई है। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी MAI (Multiplex Association of India) द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक इस साल 13 अक्टूबर को नेशनल सिनेमा डे मनाया जाएगा। MAI ने ऐलान किया कि 13 अक्टूबर को मूवी लवर देशभर के सिनेमाघरों में सिर्फ 99 रुपये प्रति व्यक्ति की दर पर थियेटर में फिल्म देख पाएंगे।

कहां देख सकेंगे 99 रुपये में फिल्म

MAI के मुताबिक PVR, INOX, Cinepolis, मिराज और डिलाइट समेत देश भर की 4,000 से ज्यादा स्क्रीन्स ने नेशनल सिनेमा डे समारोह में हिस्सेदारी के लिए हाथ मिलाया है। ऐसे आप इन जगहों पर 99 रुपये पर ही फिल्म देख पाएंगे। ट्वीट के मुताबिक, ”इस विशेष मौके पर सभी उम्र के लोग साथ मिलकर एक दिन के लिए सिनेमा का आनंद ले सकेंगे और इस साल बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई फिल्मों का जश्न मनाएंगे।” एसोसिएशन ने बताया, ”सभी प्रशंसकों को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इस सफलता में योगदान दिया और उन सभी प्रशंसकों को खुला निमंत्रण, जिन्होंने अभी तक सिनेमाघरों का रुख नहीं किया है।”

पिछले साल 23 सितंबर को मनाया गया था नेशनल सिनेमा डे

MAI के मुताबिक, रिक्लाइनर और प्रीमियम प्रारूप को छोड़कर फिल्म प्रेमी 13 अक्टूबर को 99 रुपये में किसी भी फिल्म का कोई भी शो देख सकते हैं। पिछले साल 23 सितंबर को नेशनल सिनेमा डे मनाया गया था और एक दिन में 65 लाख लोगों ने देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म देखने का लुत्फ उठाया था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article