यूटिलिटी

MMUY: महिलाओं को मिलेगा 1 लाख का लोन, नहीं देना होगा ब्याज, यहां जानें योजना के बारे में सबकुछ

महिलाओं के आर्थिक कल्याण के लिए गुजरात सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना () चलाई जाती है। इस योजना के तहत महिलाओं को सरकार द्वारा 1 लाख रुपये तक की धनराशी उपलब्ध करवाई जाएगी जिसके लिए उन्हें किसी प्रकार कोई ब्याज नहीं देना होगा। आज हम आपको इस योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य सभी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

महिलाओं को मिलेगा 1 लाख का लोन, नहीं देना होगा ब्याज

Photo : Times Now Digital

Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana: महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना बेहद जरूरी है। यह बात देश के राज्य की सरकारें भी बखूबी समझती हैं और इसीलिए विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कई मुख्य योजनाएं चलाई जाती हैं। गुजरात सरकार द्वारा इसी संबंध में मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना (MMUY) चलाई जाती है। इस योजना के तहत महिलाओं को 1 लाख रुपये तक की धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी जिस पर किसी प्रकार का कोई ब्याज वसूला नहीं जाएगा। इतना ही नहीं, महिला स्वयं सहायता समूहों को 1 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए जायेंगे। यह राशि महिलाओं को खुद के व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए प्रदान की जाएगी। इस योजना की पात्रता से संबंधित नियम, आवेदन प्रक्रिया और अन्य सभी जरूरी बातें यहां बताई जा रही हैं।

MMUY की पात्रता (MMUY Eligibility)

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के पात्रता संबंधित अआवाश्यक नियम नीचे बताए जा रहे हैं:

  • महिला गुजरात की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला को किसी न किसी स्वयं सहायता समूह का हिस्सा होना चाहिए।
  • जिस स्वयं सहायता समूह का हिस्सा महिला है उसमें कम से कम 10 सदस्य होने ही चाहिए।

MMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई (MMUY How To Apply)

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे आसान स्टेप्स में बताई जा रही है:

स्टेप 1: इसके लिए आपको सबसे पहले मुख्यमंत्री महिला योजना की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा।

स्टेप 2: यहां जाकर अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करें जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप 3: नए पेज पर आपके सामने योजना का आवेदन पत्र यानी फॉर्म होगा। इसमें मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट की डिटेल्स आदि दर्ज कर आपको सबमिट कर देना है।

स्टेप 4: जानकारी वेरीफाई होने के बाद सरकार द्वारा आपको सूचित कर दिया जाएगा और आपके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रान्सफर कर दिए जाएंगे।

MMUY के आवश्यक डाक्यूमेंट्स (MMUY Required Documents)

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के लिए आवेदन करने हेतु कुछ डाक्यूमेंट्स होना अनिवार्य है जिनके बारे में यहां बताया गया है। आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र/डोमिसाइल सर्टिफिकेट, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी और बैंक अकाउंट के साथ लिंक्ड मोबाइल नंबर जैसे डाक्यूमेंट्स, महिला मुख्यमंत्री योजना में आवेदन के लिए आवश्यक हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article