Movierulz 2023 Movies Download Torrent Website: दुनियाभर में नई फिल्मों और वेब सीरीज को इंटरनेट पर उपलब्ध कई वेबसाइट्स से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा यहां से आप नए ऑडियो और वीडियो गाने भी डाउनलोड कर सकते हैं। MP4moviez, Tamilrockers, Movierulz, Moviescounter, Filmyzilla, Isaimini जैसी कई सारी वेबसाइट्स हैं, जहां नई फिल्मों और वेब सीरीज का पाइरेटेड प्रिंट आसानी से उपलब्ध होता है। हालांकि इस पाइरेसी की वजह से फिल्म मेकर्स को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है।
Movierulz 2023 Movies Download
क्या है Movierulz?
Movierulz वेबसाइट एक टोरेंट वेबसाइट है। दरअसल इस वेबसाइट पर नई फिल्मों को उनकी रिलीज डेट से पहले या फिर करीब-करीब साथ में ही रिलीज कर दिया जाता है। इसकी वजह से दर्शक यहां मुफ्त में फिल्म देख लेते हैं और पिक्चर हॉल में कम संख्या में पहुंचते हैं। पाइरेसी की वजह से सभी फिल्म इंडस्ट्रीज- हॉलीवुड, बॉलीवुड, टॉलीवुड समेत सभी को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है।
Movierulz website से फिल्म डाउनलोड करते पकड़े जाने पर क्या होगा?
Movierulz समेत कई सारी वेबसाइट्स को भारत सरकार ने पाइरेसी को बढ़ावा दिए जाने पर बैन किया हुआ है। दरअसल इन सभी वेबसाइट्स पर हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, मलयालम समेत तमाम भारतीय व इंटरनेशनल शोज, फिल्में व गाने अलग अलग फॉर्मेट और रेजोल्यूशन में डाडनलोड किए जा सकते हैं।
बता दें कि सिनेमैटोग्राफी कानून 2019 के तहत ये प्रावधान लागू किया गया है कि जो कोई भी निर्माता की लिखित अनुमति के बिना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फिल्में अपलोड करता है, उसे भारी जुर्माना या फिर तीन साल जेल की सजा होगी। इसे कॉपीराइट उल्लंघन के तौर पर भी देखा जाता है।
क्या Movierulz से फिल्में डाउनलोड करना सुरक्षित है?
Movierulz से फिल्में डाउनलोड करना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। ये न सिर्फ ये एंटी-पाइरेसी कानून का उल्लंघन करता है बल्कि इससे आप कानूनी मामले में भी फंस सकते हैं। साथ ही आपको जेल भी जाना पड़ सकता है या फिर भारी जुर्माना भी आप पर लगाया जा सकता है। साथ ही इन वेबसाइट्स में वायरस भी होते हैं, जो आपके मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि को खराब कर सकते हैं या फिर उनमें रखा डेटा भी चुरा सकते हैं।
