यूटिलिटी

PM Internship: हर महीने मिलेंगे 5000, रिलायंस-मारूति समेत 280 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका, ऐसे करें अप्लाई

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme) की शुरुआत 12 नवंबर हुई थी और नवंबर के आखिरी कुछ दिनों तक आप इस योजना में खुदको रजिस्टर कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस योजना में अभी तक 280 कंपनियां रजिस्टर कर चुकी हैं और 1.27 लाख इंटर्नशिप के मौके उपलब्ध हैं। आइये जानते हैं आप इन मौकों का फायदा कैसे उठा सकते हैं?

Image

हर महीने मिलेंगे 5000, रिलायंस-मारूति समेत 280 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका, ऐसे करें अप्लाई

Photo : Times Now Digital

PM Internship Scheme: इस साल बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के युवाओं के लिए एक इंटर्नशिप योजना शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा था। 12 नवंबर 2024 को शाम 5 बजे से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme) में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने तक 193 कंपनियों ने 90,000 इंटर्नशिप के मौके पीएम इंटर्नशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट कर दिए थे। अब खबर आ रही है कि रिलायंस, मारूति सुजुकी, HDFC बैंक, समेत 280 कंपनियों द्वारा 1.27 लाख इंटर्नशिप के मौके इस वेबसाइट पर पोस्ट किये जा चुके हैं। आइये आपको बताते हैं कि इस योजना का फायदा कौन से युवा उठा सकते हैं और इस योजना में आवेदन कैसे करना है?

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना का फायदा निम्नलिखित युवा ही उठा सकते हैंऐसे युवा जिनकी उम्र 21 से 24 साल के बीच है और जो किसी प्रकार की फुल टाइम नौकरी नहीं कर रहे हैं, वो इस योजना के तहत एक साल की इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • इंटर्नशिप योजना के तहत ऐसे युवाओं को इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा जो कम से कम मेट्रिक पास हों।
  • इस योजना का लाभ पोस्ट-ग्रेजुएट युवाओं को नहीं मिलेगा और न ही सरकारी नौकरी वाले परिवारों से संबंध रखने वाले युवा इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • IIT, IIM, IISER या फिर CA और CMA जैसी डिग्री वाले युवा भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।
  • ऐसे युवा जिनके परिवार की वार्षिक आय वित्त वर्ष 23-24 के दौरान 8 लाख रुपये से ज्यादा थी, वह भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।

ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: आपको सबसे पहेल PM इंटर्नशिप की आधिकारिक वेबसाइट (pminternship.mca.gov.in) पर जाना होगा।

स्टेप 2: इसके बाद आपको रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा। नए पेज पर आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी है।

स्टेप 3: जानकारी दर्ज करने के बाद पोर्टल आपका एक रिज्यूमे तैयार कर लेगा। इसके बाद आपको लोकेशन, क्षेत्र, किस पद पर जाना चाहते हैं और क्वालिफिकेशन जैसे फैक्टर्स के आधार पर 5 इंटर्नशिप के लिए आवेदन करना होगा।

स्टेप 4: इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको एक कन्फर्मेशन पेज के माध्यम से बताया जाएगा कि आपका आवेदन सबमिट हो गया है। आप चाहें तो इसको डाउनलोड कर इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article