Rozgar Mela : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 13 अप्रैल को नव-नियुक्त कर्मचारियों को 71,000 अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे। पीएम मोदी वर्चुअल तौर पर राष्ट्रीय रोजगार मेले में शामिल हुए और अपने संबोधन में कहा कि बैसाखी के इस शुभ दिन पर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 70,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टार्टअप्स ने 40 लाख डायरेक्ट और डायरेक्ट रोजगार जनरेट किए हैं।
71000 युवाओं को पीएम मोदी ने दिया नियुक्ति पत्र
पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार पैदा कर रहा है। पीएम के अनुसार एनडीए और बीजेपी शासित राज्यों में सरकारी नौकरी देने का सिलसिला तेज गति से चल रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश में कल 22,000 से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने का भी जिक्र किया। खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने पर बोलते हुए पीएम ने इस सेक्टर से रोजगार के नए अवसर पैदा होने की भी बात कही।
Addressing the Rashtriya Rozgar Mela. Congratulations to the newly inducted appointees. t.co/t5vjjZfkBn
— ANI (@ANI) Apr 13, 2023
आम नागरिकों का ध्यान रखने को कहा
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सभी नए नियुक्तों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि जब वे सरकारी सेवा में शामिल हों तो आम नागरिकों को उनके साथ बातचीत करने पर बुरा अनुभव न मिले। पीएम मोदी ने हेल्थ सेक्टर को भी रोजगार के अवसर पैदा करने वाला सेक्टर बताया और कहा कि 2014 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 400 से कम थी, जो अब 660 है। इससे अधिक संख्या में डॉक्टर बन रहे हैं। उन्होंने मेट्रो लाइन के तेजी से विस्तार का भी जिक्र किया और बताया कि 2014 से पहले एक महीने में 600 मीटर नई मेट्रो लाइन की तुलना में अब हर महीने 6 किमी लाइन तैयार की जा रही है।
10 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी
बता दें कि सरकार एक साल में लगभग 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देना चाहती है। इसके लिए, पिछले साल 22 अक्टूबर को पहला पीएम रोजगार मेला शुरू हुआ था। तब भारत के 75000 युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली थीं। अब तक आयोजित हुए अलग-अलग रोजगार मेलों में युवाओं को 2,18,000 नौकरियां दी गई हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने अलग-अलग विभागों में ये नौकरियां दी हैं।
