यूटिलिटी

Vaishno Devi Yatra on Navratri: नवरात्रि के मौके पर जाना चाहते हैं वैष्णो देवी, तो खुद ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 10, 2023, 07:48 PM IST

Vaishno Devi Yatra on Navratri: इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है और इसका समापन 30 मार्च को होगा। इन पूरे 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की भव्य तरीके से पूजा करते हैं। इसके साथ ही नवरात्रि के मौके मां के कई भक्त अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करने जाते हैं।

Image

Vaishno Devi Yatra on Navratri

Photo : iStock

Vaishno Devi Yatra on Navratri: हिंदू धर्म में नवरात्रि (Navratri) का त्योहार हमेशा से ही बेहद खास तरीके से मनाया जाता है। इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है और इसका समापन 30 मार्च को होगा। इन पूरे 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा (Maa Durga) के 9 अलग-अलग रूपों की भव्य तरीके से पूजा करते हैं। इसके साथ ही नवरात्रि के मौके मां के कई भक्त अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करने जाते हैं। ज्यादातर भक्त मां के मंदिर वैष्णो देवी (Vaishno Devi) भी जाते हैं। यूं तो सालभर मां के भक्त उनसे मिलने वैष्णो देवी जाते ही हैं, लेकिन नवरात्रि के मौके पर वैष्णो देवी जाना अपने आप में काफी ज्यादा खास होता है।

अगर आप भी नवरात्रि के मौके पर वैष्णो देवी जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। अगर आप माता के दर्शन के लिए लंबी लाइन से बचना चाहते हैं, तो मां वैष्णो के दर्शन हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप इसके लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

खुद ऐसे करें वैष्णो देवी की यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन:-

  1. यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सबसे आपको आधिकारिक वेबसाइट (www.maavaishnodevi.org) पर जाना होगा।
  2. अगर आप रजिस्टर्ड यूजर हैं तो आपको अपना यूजरआईडी और पासवर्ड एंटर करके लॉगिन करना होगा।
  3. वहीं अगर आप रजिस्टर्ड यूजर नहीं है तो आपका अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  4. रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको अपने यूजरआईडी और पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद यात्रा रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
  5. अब आपको सभी यात्री (जो आपके साथ आए हैं) की डिटेल्स एंटर करनी होगी।
  6. अब आपको जनरेट यात्रा रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर उसका प्रिंट आउट निकाल लेना है।

ध्यान रहे कि www.maavaishnodevi.org वेबसाइट ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटरा की एकमात्र आधिकारिक वेबसाइट है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article