अब EMI पर भी खरीद सकते हैं आम, सिर्फ इस खास किस्म के मैंगो पर ही मिलेगा ऑफर

Mango on EMI: अल्फांसो आम की ऊंची कीमतों को देखते हुए गौरव सनस नाम के फल व्यापारी ने ईएमआई पर आम बेचना शुरू किया है। बाजार में अभी अल्फांसो आम के दाम 800 से 1300 रुपये प्रति दर्जन चल रहे हैं। गौरव ने बताया कि ईएमआई पर आम लेने के लिए ग्राहक को कम से कम 5000 हजार रुपये की खरीदारी करनी होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान की तरह अब आम भी EMI पर मिलेगा
  • फल व्यापारी गौरव सनस EMI पर अल्फांसो आम बेच रहे हैं
  • अल्फांसो आम की कीमत 800 से 1300 रुपये प्रति दर्जन है

Mango on EMI: अपने खास स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर अल्फांसो आम के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए पुणे के एक कारोबारी ने फलों के राजा अल्फांसो को खरीदने के लिए ग्राहकों को आसान मासिक किस्त यानी EMI का ऑफर शुरू किया है। महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरि में होने वाले अल्फांसो को हापुस आम के नाम से भी जाना जाता है। आम की तमाम किस्मों में अल्फांसो को सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन अपने बेहतरीन स्वाद और कम उत्पादन की वजह से इसके दाम आमतौर पर आम लोगों की पहुंच से बाहर ही रहते हैं।

Mango on EMI, EMI, Mango, Alphonso, Alphonso Mango

Mango on EMI: टीवी, फ्रिज की तरह अब अल्फांसो आम भी ईएमआई पर खरीदा जा सकता है

क्या है अल्फांसो आम की कीमत

इस साल अल्फांसो आम खुदरा बाजार में 800 रुपये से 1300 रुपये प्रति दर्जन के भाव पर बिक रहा है। ऐसी स्थिति में आम लोगों तक इस खास आम का स्वाद पहुंचाने के लिए गौरव सनस नाम के कारोबारी एक अनोखा ऑफर लेकर आए हैं। वे अल्फांसो को अब किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की तरह ईएमआई पर भी बेचने के लिए तैयार हैं। सनस ने कहा, ‘बिक्री शुरू होते ही अल्फांसो के दाम बहुत ऊपर जा चुके हैं। ऐसी स्थिति में अगर अल्फांसो को भी ईएमआई पर दिया जाए तो हर कोई इसका स्वाद ले सकता है।’

End of Feed