Aadhaar Update: आधार 2 बार करवाना होगा अपडेट! NEET-JEE की परीक्षा को लेकर न आ जाए कोई परेशानी

Aadhaar Biometric Update: आधार कार्ड को अपडेट रखना अब केवल बड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए भी अनिवार्य हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नियमों के अनुसार, बच्चों के आधार में दो बार बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) करवाना जरूरी है।

Aadhaar Biometric Update: आधार कार्ड भारतीय नागरिकों की पहचान को सत्यापित करने वाला महत्वपूर्ण सरकारी डॉक्यूमेंट है। इस डॉक्यूमेंट की जरूरत घर से बाहर निकलने पर हर दूसरे काम में पड़ती है। आधार कार्ड का इस्तेमाल तो बहुत से लोग कर रहे होंगे लेकिन बहुत कम लोगों को जानकारी होगी कि बच्चों के आधार कार्ड को दो बार अपडेट करवाया जाता है। जी हां, अगर आप अपने बच्चे का आधार कार्ड दो बार अपडेट नहीं करवाते हैं तो आपका बच्चा भविष्य में मिलने वाली स्कॉलशिप और सरकारी लाभों से वंचित रह सकता है।

Aadhaar Biometric Update

बच्चों का आधार कार्ड दो बार करवाना होगा अपडेट (Photo: X handle/@UIDAI)


MBU क्या होता है?

दरअसल, पहचान और सुरक्षा को लेकर सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (Mandatory Biometric Update - MBU), जो भारत की पहचान प्रणाली Unique Identification Authority of India के तहत लागू की जाती है। यह अपडेट खासकर बच्चों और छात्रों के लिए बेहद जरूरी होता है।

End of Feed