1 सितंबर से बदल गए ये बड़े नियम: ITR फाइलिंग से लेकर सिल्वर हॉलमार्किंग तक आपकी जेब पर सीधा असर

सभी सीपीपी (कार्ड प्रोटेक्शन प्लान) एसबीआई कार्ड ग्राहकों को 16 सितंबर से उनकी रिन्यूएबल डेट के आधार पर ऑटोमेटिक रूप से अपडेट किए गए प्लान वेरिएंट में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। कार्ड प्रोटेक्शन प्लान तीन विकल्पों में उपलब्ध है जिसमें क्लासिक, प्रीमियम और प्लैटिनम शामिल हैं।

Major Changes from September 2025: सितंबर 2025 शुरू हो गया है। इस महीने कुछ ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा। इसमें आईटीआर फाइलिंग, यूपीएस, सिल्वर हॉलमार्किंग और पर्सनल फाइनेंस से जुड़े नियम शामिल हैं। आयकर विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 की आईटीआर फाइलिंग के लिए निर्धारित की गई विस्तारित डेडलाइन 15 सितंबर, 2025 को समाप्त हो रही है। इससे पहले आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी।

new rules

सितंबर 2025 में बदल रहे हैं कई जरूरी नियम (फोटोट-istock)

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, देश में एक सितंबर से सिल्वर हॉलमार्किंग लागू हो रही है। ग्राहकों के पास हॉलमार्क वाली चांदी या बिना हॉलमार्क वाली चांदी खरीदने के दोनों विकल्प होंगे। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने चांदी के आभूषणों के लिए हॉलमार्किंग की सुविधा देने का फैसला किया है। हालांकि, शुरुआत में यह स्वैच्छिक होगा। एसबीआई कार्ड्स ने सितंबर से प्रभावी अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में संशोधन किया है। 1 सितंबर से, लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड, लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड सेलेक्ट और लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड प्राइम कार्डधारकों को डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म, व्यापारियों और सरकारी लेनदेन के माध्यम से की गई खरीदारी पर रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेंगे।

End of Feed