Ladki Bahin Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना बेहद जरूरी है। यह बात राज्य सरकारें भी बखूबी समझती हैं और इसीलिए महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘माझी लाडकी बहिन योजना’ (Majhi Ladki Bahin Yojana) चलाई जाती है। दिवाली के मौके पर राज्य सरकार द्वारा योजना में शामिल महिलाओं को चौथी और पांचवीं किस्त एक साथ भेजी गई थी और महिलाओं के बैंक अकाउंट में 3000 रुपए भेजे गए थे। अब योजना में शामिल महिलाओं को छठी किस्त (Majhi Ladki Bahin Yojana 6th Instalment) का इंतजार है। आइये जानते हैं कि छठी किस्त कब आएगी और किन महिलाओं के बैंक अकाउंट में योजना के पैसे नहीं आएंगे।
कब आ रही ‘माझी लाडकी बहिन’ की अगली किस्त
नई सरकार और किस्त
हाल ही में महाराष्ट्र में चुनाव हुए थे और अब राज्य में महायुती की सरकार बनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद ही योजना (Ladki Bahin Yojana) में शामिल महिलाओं को योजना की अगली किस्त भेजी जाएगी। 5 दिसंबर 2024 को शपथ ग्रहण समारोह हो चुका है और अब जल्द ही योजना की छठी किस्त के पैसे महिलाओं के अकाउंट में ट्रान्सफर कर दिए जाएंगे।
इनके अकाउंट में आएगी किस्त
महाराष्ट्र के नए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ‘माझी लाडकी बहिन योजना’ को लेकर हाल ही में बड़ा बयान दिया था। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि योजना में शामिल महिलाओं की पात्रता की जांच की जाएगी। जांच किये जाने के बाद उन महिलाओं को योजना की लाभार्थी सूची से बाहर कर दिया जाएगा जो पात्र नहीं हैं। योजना के पात्रता संबंधित नियम इस प्रकार से हैं:
- महिला राज्य की निवासी होनी चाहिए और उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के पास बैंक खाता होना जरूरी है और खाता मोबाइल नंबर और आधार से लिंक्ड होना चाहिए।
- महिलाएं अपने नजदीकी CSC सेंटर, आंगनबाड़ी, ग्रामपंचायत में जाकर आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदन करने वाली महिला को एड्रेस प्रूफ, आधार कार्ड, बैंक स्टेटमेंट जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।
