यूटिलिटी

मंईयां सम्मान योजना से कट सकता है लाखों महिलाओं का नाम, जानें क्या है वजह

झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) चलाई जाती है। खबर आ रही है कि राज्य की इस योजना से लाखों महिलाओं का नाम कट सकता है। योजना में पिछले कुछ समय के दौरान कई फर्जी आवेदन भी किये गए हैं। अब योजना के सभी आवेदकों की जांच की जा रही है और कोई भी ऐसा आवेदन जो योजना की पात्रता के अनुसार सही नहीं है, उनका नाम योजना से काट दिया जाएगा।

Image

मंईयां सम्मान योजना से कट सकता है लाखों महिलाओं का नाम

Photo : Times Now Digital

Maiya Samman Yojana: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न राज्य की सरकारों द्वारा बहुत सी आर्थिक कल्याण योजनाएं चलाई जाती हैं। इसी कड़ी में झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) चलाई जाती है। इस योजना की शुरुआत पिछले साल ही की गई थी और फिलहाल राज्य की 58 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता है। लेकिन अब खबर आ रही है कि राज्य की इस योजना से लाखों महिलाओं का नाम कट सकता है। आइये जानते हैं कि इस योजना से किन महिलाओं का नाम कट सकता है और आखिर इसके पीछे वजह क्या है?

इन महिलाओं का कटेगा नाम

मंईयां सम्मान योजना के तहत विशेष रूप से उन महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जो किसी और आर्थिक योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर रही हैं। लेकिन योजना में पिछले कुछ समय के दौरान कई फर्जी आवेदन भी किये गए हैं। अब योजना के सभी आवेदकों की जांच की जा रही है और कोई भी ऐसा आवेदन जो योजना की पात्रता के अनुसार सही नहीं है, उनका नाम योजना से काट दिया जाएगा और वो योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगी। अगर आप भी योजना का लाभ प्राप्त करती हैं तो नीचे पात्रता संबंधित नियमों को देखकर यह पता कर सकती हैं कि आपका नाम कटेगा या नहीं।

मंईयां सम्मान योजना की पात्रता

मंईयां सम्मान योजना की पात्रता संबंधित नियम यहां बताये जा रहे हैं। अगर कोई भी महिला इस योजना में आवेदन करने के बारे में विचार कर रही हैं तो यहां बताये गए नियमों के आधार पर अपनी पात्रता तय कर सकती हैं।

ऐसी महिलाएं, जो झारखंड की परमानेंट निवासी हैं और जिनकी उम्र 21 से 49 वर्ष के बीच है, वो इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

आवेदक महिला किसी सरकारी संस्थान में कार्यरत नहीं होनी चाहिए और न ही उनके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान या पूर्व सांसद या विधायक होना चाहिए।

ऊपर बताये गए नियमों के साथ ही महिला, किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना की लाभार्थी नहीं होनी चाहिए, केवल तभी वो इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article