यूटिलिटी

Maha Kumbh 2025 के लिए यहां से मिलेगी फ्री ट्रेन, सरकार ने कर दिया ऐलान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस वक्त महाकुंभ 2025 मेला जोरों-शोरों से चल रहा है और रोजाना करोड़ों लोग संगम में श्रद्धा की डुबकी लगा रहे हैं। गोवा सरकार ने 6 फरवरी 2025 से मुफ्त ट्रेनों की सुविधा शुरू कर दी है। तीनों ही स्पेशल ट्रेनें दक्षिण गोवा स्थित मडगांव स्टेशन से चलकर प्रयागराज पहुंचेंगी। पहली ट्रेन 6 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे प्रयागराज के लिए रवाना की जा चुकी है।

Image

Maha Kumbh 2025 के लिए यहां से मिलेगी फ्री ट्रेन

Photo : Times Now Digital

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेला जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं को गोवा सरकार ने तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि गोवा से प्रयागराज के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। श्रद्धालु इन ट्रेनों में मुफ्त में सफर कर पाएंगे। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस वक्त महाकुंभ 2025 मेला जोरों-शोरों से चल रहा है और रोजाना करोड़ों लोग संगम में श्रद्धा की डुबकी लगा रहे हैं। 26 फरवरी 2025 को महाकुंभ 2025 का समापन हो जाएगा। आइये आपको गोवा सरकार द्वारा चलाई जा रही इन स्पेशल ट्रेनों के बारे में बताते हैं।

कब और कहां से मिलेगी ट्रेन

गोवा सरकार ने 6 फरवरी 2025 से मुफ्त ट्रेनों की यह सुविधा शुरू कर दी है। तीनों ही स्पेशल ट्रेनें दक्षिण गोवा स्थित मडगांव स्टेशन से चलकर प्रयागराज पहुंचेंगी। पहली ट्रेन 6 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे प्रयागराज के लिए रवाना की जा चुकी है। वहीं अन्य दो ट्रेनों को 13 फरवरी 2025 और 21 फरवरी 2025 को चलाया जाएगा और महाकुंभ जाने के इच्छुक श्रद्धालु मडगांव स्टेशन से इन ट्रेनों में अपने सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

मुफ्त ट्रेन के साथ मुफ्त भोजन भी

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा से प्रयागराज के बीच चलाई जाने वाली इन ट्रेनों के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने यह भी बताया कि इनमें से प्रत्येक ट्रेन में लगभग 1000 यात्री सफर करेंगे। इस बारे में अन्य जरूरी जानकारी साझा करते हुए राज्य के समाज कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई ने कहा है कि श्रद्धालुओं को ट्रेनों में फ्री भोजन भी दिया जाएगा। 34 घंटे लंबे सफर को पूरा करते हुए ये ट्रेनें गोवा से प्रयागराज का सफर तय करेंगी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article