Lucknow to Ayodhya: 30 मिनट में लखनऊ से पहुंचेंगे अयोध्या, 19 जनवरी से शुरू हो रही हेलीकॉप्टर सर्विस

Lucknow to Ayodhya helicopter service: समारोह से कुछ दिन पहले लखनऊ-अयोध्या हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू हो रही है। अयोध्या सूचना विभाग ने बताया कि छह हेलीकॉप्टरों को सर्विस के लिए लगाया गया है। ​उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'दिव्य अयोध्या' मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

Lucknow to Ayodhya helicopter service: लखनऊ से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस 19 जनवरी 2024 से शुरू होगी। अब श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से लखनऊ से अयोध्या तक 30 मिनट में पहुंच सकेंगे। 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। समारोह से कुछ दिन पहले लखनऊ-अयोध्या हेलीकॉप्टर स शुरू हो रही है। अयोध्या सूचना विभाग ने बताया कि छह हेलीकॉप्टरों को सर्विस के लिए लगाया गया है, जिनमें से तीन हेलीकॉप्टर अयोध्या से लखनऊ और तीन हेलीकॉप्टर लखनऊ से अयोध्या के लिए उड़ान भरेंगे।

Helicopter service

30 से 40 मिनट का सफर

हेलीकॉप्टरों की क्षमता 8 से 18 यात्रियों को ले जाने की है।विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि यह सर्विस 19 जनवरी से लखनऊ के रमाबाई मैदान से शुरू होगी। इन हेलीकॉप्टरों में आठ से 18 यात्रियों को ले जाने की क्षमता होगी और भक्तों को हेलीकॉप्टर की सवारी के लिए पहले से बुकिंग करानी होगी। लखनऊ से अयोध्या की दूरी केवल 30-40 मिनट में तय की जा सकेगी। हालांकि, अभी तक किराये का खुलासा नहीं हुआ है।

End of Feed