यूटिलिटी

Loan Rates: देश के इन दिग्गज बैंकों ने अगस्त में लोन कर दिया इतना महंगा, चेक कर लीजिए इंटरेस्ट रेट

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 19, 2024, 03:39 PM IST

Loan Rates: लगातार उम्मीद जताई जा रही थी कि बैंक रेट में कटौती कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद से बैंकों ने अपनी लोन की दरों में इजाफा कर दिया। एचडीएफसी बैंक ने भी MCLR बढ़ा दी है। यस बैंक ने भी MCLR व्यवस्था के तहत अपनी दरें बढ़ा दी हैं।

Image

बैंकों ने महंगा कर दिया लोन।

Photo : iStock

Loan Rates: देश के कई दिग्गज बैंकों ने अगस्त में लोन महंगे कर दिए हैं। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर से रेपो रेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है। लगातार उम्मीद जताई जा रही थी कि बैंक रेट में कटौती कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद से बैंकों ने अपनी लोन की दरों में इजाफा कर दिया, जिससे कर्ज महंगे हो गए हैं। आइए जानते हैं लोन की नई दरें।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

SBI ने MCLR में इजाफा कर अपने लोन को महंगा कर दिया है। एक दिन के लोन के लिए अब आपको 8.20 फीसदी का भुगतान करना होगा, जबकि एक महीने के लिए, आपसे कुल 8.45 फीसदी चार्ज लिया जाएगा। अगर आपको तीन महीने के लोन की आवश्यकता है, तो आपको 8.50 फीसदी का भुगतान करना होगा, और छह महीने के लोन पर 8.85 फीसदी ब्याज का भुगतान करना होगा। एक साल के लोन पर 8.95 फीसदी की दर से ब्याज देना

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने MCLR दर बढ़ाकर लोन की दर बढ़ा दी है। ओवरनाइट लोन के लिए 8.15 फीसदी की दर से ब्याज चुकाना होगा। एक महीने के लिए 8.35 फीसदी, तीन महीने के लिए 8.50 फीसदी, छह महीने के लिए 8.75 फीसदी और एक साल के लिए 8.95 फीसदी की दर से ब्याज लगेगा।

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक ने भी MCLR बढ़ा दी है। ओवरनाइट लोन के लिए 9.10 फीसदी, एक महीने के लिए 9.15 फीसदी और तीन महीने के लिए 9.25 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा। छह महीने के लोन पर अब 9.40 फीसदी की ब्याज दर है, जबकि 12 महीने के लिए MCLR 9.45 फीसदी है, जबकि दो या तीन साल के लोन पर 9.45 फीसदी की ब्याज दर बनी हुई है।

यस बैंक

यस बैंक ने भी MCLR व्यवस्था के तहत अपनी दरें बढ़ा दी हैं। ओवरनाइट लोन के लिए यह 9.10 फीसदी, एक माह के लिए 9.45 फीसदी, तीन माह के लिए 10.10 फीसदी, छह माह के लिए 10.35 फीसदी और एक वर्ष के लिए 10.50 फीसदी है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article