LIC वेबसाइट पर हिंदी भाषा के उपयोग को लेकर विवाद, कंपनी ने ‘तकनीकी समस्या’ को बताया वजह

LIC भारत की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है। कल कंपनी की वेबसाइट पर भाषा में बदलाव न हो पाने की वजह से यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कंपनी का कहना है कि तकनीकी समस्या की वजह से यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ा और इसके लिए भी जताया। दूसरी तरफ LIC वेबसाइट के होमपेज पर हिंदी के उपयोग को लेकर काफी बड़ा विवाद जन्म ले चुका है।

LIC: सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मंगलवार को कहा कि उसकी वेबसाइट पर कुछ ‘तकनीकी समस्या’ के कारण भाषा में बदलाव नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब समस्या का समाधान कर लिया गया है। LIC की वेबसाइट के ‘होम पेज’ पर हिंदी भाषा के उपयोग को लेकर विवाद के बीच कंपनी ने यह बात कही है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि LIC की वेबसाइट हिंदी थोपने के लिए प्रचार साधन बनकर रह गई है। LIC ने शाम में सोशल मीडिया मंच X (पूर्व में ट्विटर) पर उपयोगकर्ताओं को हुई असुविधा के लिए खेद जताया। कंपनी ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण भाषा में बदलाव नहीं हो पा रहा था।

LIC

LIC वेबसाइट पर हिंदी भाषा के उपयोग को लेकर विवाद, कंपनी ने ‘तकनीकी समस्या’ को बताया वजह

भारत की विविधता को कुचलने का दावा

End of Feed