LIC Jeevan Anand: आनंद से भर जाएगा जीवन, जब हर महीने LIC के जीवन आनंद में इन्वेस्ट करेंगे 1369 रुपये

जीवन बीमा निगम (LIC) भारत की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है। LIC द्वारा लोगों को वित्तीय सुरक्षा के नजरिये से बहुत सी इंश्योरेंस योजनाएं तो ऑफर की ही जाती हैं, साथ ही बहुत से शानदार इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस भी ऑफर किये जाते हैं। आज हम आपको इस योजना से जुड़े फायदों के बारे में बताएँगे और साथ ही यह भी बतायेंगे कि कैसे हर महीने सिर्फ 1369 रुपये जमा करके आप 25 लाख का फंड बना सकते हैं।

LIC Jeevan Anand: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है। विभिन्न प्रकार की बीमा योजनाएं ऑफर करने के साथ ही कंपनी द्वारा बहुत शानदार इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस भी ऑफर किये जाते हैं। इन इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस में इन्वेस्ट करके आप आपने आने वाले फ्यूचर को वित्तीय रूप से सुरक्षित बना सकते हैं। ऐसा ही एक इन्वेस्टमेंट ऑप्शन LIC का नया जीवन आनंद प्लान भी है और इसमें इन्वेस्ट कर आप आने वाले कल के लिए मोटा पैसा इकट्ठा कर सकते हैं। आईये आपको इस योजना के फायदे और इससे जुड़ी अन्य जरूरी बातें बताते हैं।

LIC Jeevan Anand

आनंद से भर जाएगा जीवन, जब हर महीने LIC के जीवन आनंद में इन्वेस्ट करेंगे 1369 रुपये

LIC जीवन आनंद के फायदे

LIC जीवन आनंद में इन्वेस्ट कर आप अपना पूरा जीवन वित्तीय रूप से सुरक्ष्हित बना लेते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह प्लान आपको आजीवन नियमित रूप से पेंशन प्राप्त करने का ऑप्शन देता है। इतना ही नहीं, इस योजना में इन्वेस्ट कर आप अपने परिवार और प्रियजनों का जीवन भी वित्तीय रूप से सुरक्षित बना सकते हैं। इस योजना में आपको डेथ बेनिफिट भी मिलता है। पॉलिसी अवधी के दौरान अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यू हो जाती है तो एश्योर्ड सम का 125% या सालाना प्रीमियम की 7 गुना जितनी रकम नॉमिनी को दी जाती है। साथ ही योजना की मैच्योरिटी पूरी हो जाने पर आपको बोनस भी मिलता है।

End of Feed