Jeevan Utsav Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है। रिटायरमेंट के लिए सही प्लानिंग के महत्त्व को LIC भी समझती है और इसीलिए कंपनी द्वारा विभिन्न बेनिफिट प्रदान करने वाली रिटायरमेंट योजनाएं भी ऑफर की जाती हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम जीवन उत्सव योजना है और यह LIC द्वारा चलाई जाती है। LIC की इस योजना में आपको 15 साल तक हर महीने 10,000 रुपये जमा करने होते हैं और पॉलिसी मैच्योर होने के बाद आपको हर महीने 15,000 रुपये की पेंशन मिलेगी।
LIC जीवन उत्सव योजना के फायदे
LIC जीवन उत्सव योजना में इन्वेस्ट किये गए पैसे न सिर्फ आपको सुखद रिटायरमेंट देते हैं बल्कि आपके परिवार को इंश्योरेंस के रूप में वित्तीय सुरक्षा भी ऑफर करता है। इस योजना में 5 साल से 16 साल की अवधि तक के लिए इन्वेस्ट कर सकते हैं। मैच्योरिटी पूरी हो जाने पर आप रेगुलर इनकम के रूप में हर महीने 15,000 रुपये प्राप्त करेंगे। इस तरह यह योजना आपको एक नहीं बल्कि 2 तरीके से जबरदस्त बेनेफिट्स ऑफर करती है।
पात्रता जान लीजिये
LIC की इस योजना में इन्वेस्ट करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 90 दिन और अधिकतम 65 साल हो सकती है। कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकता है। अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु पॉलिसी के मैच्योर होने से पहले हो जाती है तो ऐसे में नॉमिनी को उस वक्त तक जमा किये गए कुल प्रीमियम का 105% हिस्सा बोनस के रूप में दिया जाता है।
