यूटिलिटी

LIC की जोरदार स्कीम, एक बार निवेश पर मिलेगा हर महीने इतना पेंशन

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पास देश के इंश्योरेंस मार्केट में सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। ​LIC जीवन अक्षय पॉलिसी को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदी जा सकती है और यह 30 से 85 वर्ष की आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है।

Image

Pensions, lic, lic jeevan akshay policy,

Photo : iStock

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पास देश के इंश्योरेंस मार्केट में सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। इस बीमा कंपनी के पास हर उम्र के लोगों के लिए पॉलिसी है। आमतौर पर LIC की स्कीम में निवेश करना सुरक्षित माना जाता है। इसलिए देश के करोड़ों लोगों ने इसकी पॉलिसी को खरीद रखा है। इसकी कई बीमा पॉलिसी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। इनमें से एक है LIC जीवन अक्षय पॉलिसी। LIC ने लोगों का विश्वास जीता है क्योंकि यह अपने निवेशकों को अपना भविष्य सुरक्षित की सुविधा देती है।

एकमुश्त जमा करना होगा पैसा

LIC की जीवन अक्षय पॉलिसी थोड़ी अलग है। LIC जीवन अक्षय पॉलिसी को खरीदने के लिए आपको एक बार एक निश्चित राशि का निवेश करना होगा और फिर 20,000 रुपये तक की मासिक पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। बीमाकर्ता के पास एकमुश्त राशि जमा होने से आपको मासिक किश्तों का भुगतान करने के तनाव से राहत मिलेगी। यदि आप LIC जीवन अक्षय पॉलिसी में निवेश करते हैं, तो आपका निवेश एक पूर्व निर्धारित समय सीमा के बाद रिटर्न जेनरेट करने लगेगा।

कौन खरीद सकता है पॉलिसी

LIC जीवन अक्षय पॉलिसी को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदी जा सकती है और यह 30 से 85 वर्ष की आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है। इस पॉलिसी के लिए न्यूनतम सिंगल प्रीमियम निवेश 1 लाख रुपये है और इस पॉलिसी से प्राप्त होने वाली न्यूनतम पेंशन 12,000 रुपये है। LIC जीवन अक्षय पॉलिसी 10 साल के सिंगल और ज्वाइंट बीमा पॉलिसी के लिए उपलब्ध है।

कितनी कमाई कर सकते हैं

अब सवाल यह उठता है कि आप इस पॉलिसी से प्रति माह 20,000 रुपये की मासिक पेंशन कैसे कमा सकते हैं। अगर आप हर महीने 20,000 कमाना चाहते हैं, तो आपको एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी में 40,72,000 रुपये की राशि की एकमुश्त निवेश करनी होगी।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article