यूटिलिटी

एक महीने में हिट हुई बीमा सखी योजना, रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 50,000 के पार, ऐसे करें आवेदन

LIC Bima Sakhi Scheme: एलआईसी की बीमा सखी योजना 18 से 70 वर्ष की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है, जिन्होंने कम से कम कक्षा 10 तक की पढ़ाई पूरी की है। इस योजना के तहत महिलाओं को विशेष ट्रैनिंग दी जाएगी, जिससे वे वित्तीय साक्षरता और बीमा जागरूकता में माहिर बन सकें।

Image

LIC Bima Sakhi yojana

LIC Bima Sakhi Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा शुरू की गई बीमा सखी योजना (LIC Bima Sakhi yojana) के तहत लॉन्च के एक महीने के भीतर 50,000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो गए हैं। एलआईसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। बता दें कि इस योजना में महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाया जाएगा। बीमा सखी योजना के तहत देशभर में एक लाख महिलाओं को एलआईसी एजेंट (LIC Agents) के तौर पर तीन साल तक ट्रेनिंग दी जाएगी।

क्या है योजना और क्या होगा फायदा

एलआईसी की बीमा सखी योजना 18 से 70 वर्ष की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है, जिन्होंने कम से कम कक्षा 10 तक की पढ़ाई पूरी की है। इस योजना के तहत महिलाओं को विशेष ट्रैनिंग दी जाएगी, जिससे वे वित्तीय साक्षरता और बीमा जागरूकता में माहिर बन सकें। ट्रैनिंग के दौरान सखियों को पहले साल हर महीने 7,000 रुपये, दूसरे साल 6,000 रुपये और तीसरे साल हर महीने 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।

बीमा सखी योजना के तहत देशभर में एक लाख महिलाओं को एलआईसी एजेंट (LIC Agents) के तौर पर ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद, यह सखियां एलआईसी एजेंट के रूप में काम कर सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ग्रेजुएट बीमा सखियों को एलआईसी में डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का भी मौका मिलेगा। एलआईसी ने अगले 12 महीनों में 1,00,000 बीमा सखियों को नामांकित करने का लक्ष्य रखा है। वहीं, अगले तीन वर्षों में इस संख्या को 2,00,000 तक बढ़ाने की योजना है।

कैसे करें आवेदन

  • इच्छुक उम्मीदवार अब इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन के लिए आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/test2 पर जाना है।
  • यहां से 'Click here for Bima Sakhi' पर क्लिक करना है।
  • नए ओपन हुए पेज में अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और एड्रेस जैसी जानकारी देनी है।
  • आप यहां यदि पहले से किसी एलआईसी एजेंट, डेवलपमेंट ऑफिसर, कर्मचारी या मेडिकल एग्जामिनर से जुड़े हैं तो उसकी भी जानकारी दे सकते हैं।
  • आखिर में कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article