देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पास हर एक उम्र के लोगों के लिए पॉलिसी है। LIC की एक पॉलिसी है आधार शिला स्कीम। इस स्कीम को खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक नॉन लिंक्ड पर्सनल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम है। इस स्कीम में निवेश कर आप मैच्योरिटी पर निश्चित रिटर्न पा सकते हैं। इसके अलावा पॉलिसीधारक की असामयिक मृत्यु के पर परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। महिलाएं LIC की इस स्कीम छोटी राशि निवेश कर अपने लिए एक मोटा फंड जमा कर सकती हैं।
मैच्योरिटी पर मिलेंगे 11 लाख
एलआईसी कम रिस्क और ग्राहक केंद्रित पॉलिसी के लिए फेमस है। LIC की पॉलिसी में निवेश कर आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। LIC की आधार शिला योजना पॉलिसीधारकों को केवल 87 रुपये के मामूली रोजाना निवेश पर 11 लाख रुपये तक जमा करने का मौका देती है।
मान लीजिए कि एक 55 वर्षीय महिला 15 साल तक हर रोज 87 रुपये बचाकर LIC की आधार शिला योजना में निवेश करती हैं। ऐसे में पहले साल के अंत में उनका कुल योगदान 31,755 रुपये होगा। 10 साल में जमा की गई राशि 3,17,550 रुपये हो जाएगी। 70 वर्ष की आयु तक पहुंचने पर पॉलिसीधारक कुल 11 लाख रुपये मिलेगा।
LIC आधार शिला योजना के लाभ
- मैच्योरिटी बेनिफिट: अगर पॉलिसी अपनी पूरी अवधि तक चलती है, तो मैच्योरिटी बेनिफिट मिलता है।
- मृत्यु लाभ: बीमित व्यक्ति की असामयिक मृत्यु होने पर नॉमिनी को भुगतान किया जाता है।
- गारंटीड सरेंडर वैल्यू: पॉलिसीधारक लगातार दो पॉलिसी वर्ष पूरे करने के बाद अपनी पॉलिसी सरेंडर कर सकते हैं। गारंटीड सरेंडर वैल्यू भुगतान किए गए कुल प्रीमियम के बराबर होता है।
- लोन बेनिफिट: एक बार जब पॉलिसी सरेंडर वैल्यू प्राप्त कर लेती है, तो निवेशक इसके आधार पर लोन ले सकते हैं।
