यूटिलिटी

KVP: 25 दिनों में तो नहीं, लेकिन किसान विकास पत्र में करें इन्वेस्ट, 10 साल में डबल हो जाएंगे पैसे

हर व्यक्ति चाहता है कि वह जल्दी से जल्दी अपने पैसों को डबल कर ले। वहीं बहुत से लोग यह भी मानते हैं कि पैसे डबल होना सिर्फ एक छलावा है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जो सच में आपके पैसों को डबल करने की शक्ति रखती है। कमाल की बात ये है कि यह योजना पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जाती है और इसीलिए पैसों पर सरकार की तरफ से सुरक्षा की गारंटी भी मिलती है।

Image

25 दिनों में तो नहीं, लेकिन किसान विकास पत्र में करें इन्वेस्ट, 10 साल में डबल हो जाएंगे पैसे

Photo : iStock

KVP Interest Rate: हर व्यक्ति जो इन्वेस्ट करता वह चाहता है कि उसे उसकी इन्वेस्टमेंट का दोगुना रिटर्न मिले। हम सभी ने वह फिल्म भी देखी है जिसमें 25 दिनों में पैसा डबल करने का वादा करके धोखाधड़ी की जाती है। दूसरी तरफ बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो मानते हैं कि पैसे डबल हो ही नहीं सकते और यह केवल छलवा और झूठ है। आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जो पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जाती है और इस योजना में इन्वेस्ट किये गए पैसे लगभग 10 साल में डबल हो जाते हैं। हम यहां किसान विकास पत्र योजना (KVP Scheme) के बारे में बात कर रहे हैं। इस योजना में इन्वेस्ट किये गए पैसे पर फिलहाल 7.5% सालाना इंटरेस्ट रेट मिल रहा है जिसे सालाना तौर पर कंपाउंड किया जाता है।

10 साल में पैसे डबल

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि इस योजना में 7.5% सालाना ब्याज ऑफर किया जाता है। इतना ही नहीं, इस योजना में इन्वेस्ट किये गए पैसे पर यह ब्याज वार्षिक तौर पर कंपाउंड भी किया जाता है। इस तरह लगभग 115 महीनों यानी 9 साल 7 महीनों में आपका इन्वेस्ट किया हुआ पैसा डबल हो जाता है। इतना ही नहीं, इस योजना में इन्वेस्ट किए गए पैसे पर आपको सरकार की सुरक्षा की गारंटी भी मिलती है।

कौन कर सकता है अप्लाई?

कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, वह किसान विकास पत्र खरीद सकता है। इतना ही नहीं, अगर किसी नाबालिग की उम्र 10 साल से अधिक है तो उसके नाम पर भी किसान विकास पत्र खरीदा जा सकता है। अगर आप चाहें तो तीन लोग एक साथ मिलकर भी किसान विकास पत्र में इन्वेस्ट कर सकते हैं। साथ ही अगर 10 साल से कम उम्र के बच्चे के माता-पिता या गार्डियन चाहें तो किसान विकास पत्र अपने नाम से खरीद सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article