Mustard Oil Check Real or Fake: आज के समय में खाने-पीने की चीजों में धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। शायद ही कोई चीज बची हो, जिसमें मिलावटखोर मिलावट न कर रहे हो। सरसों का तेल (Mustard Oil) हर घर के किचन में किसी न किसी रूप में इस्तेमाल किया जाता ही है। लेकिन अब सरसों के तेल में भी धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है।
Mustard Oil Check Real or Fake
बाजार में बिक रहे मिलावटी सरसों के तेल की पहचान करना आसान नहीं है। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि आम आदमी असली सरसों के तेल की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम आपको बता रहे हैं कि आप सरसों के तेल की पहचान कैसे कर सकते हैं।
घर बैठे खुद इन तरीकों से करें असली सरसों के तेल की पहचान:-
- सरसों के तेल की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आपको सबसे पहले एक कटोरी में सरसों के तेल को फ्रीजर में रखना होगा। सरसों के तेल को फ्रीजर में रखने के बाद अगर सफेद परत के साथ तेल जमा हुआ मिलता है तो इसका मतलब साफ है कि सरसों के तेल में मिलावट की गई है।
- सरसों के तेल की पहचान करने का एक तरीका ये है कि तेल की कुछ बूंदों को अपने हाथ पर डालकर रगड़ें। अगर रगड़ने से सरसों के तेल का रंग निकलता है या केमिकल की दुर्गंध आती है तो समझ लीजिए कि ये सरसों का तेल मिलावटी है।
- सरसों के तेल की पहचान आप उसकी खूशबू से भी कर सकते हैं। दरअसल असली सरसों के तेल से इतनी तीखी गंध आती है कि नाक में हल्की जलन महसूस होती है। सरसों के तेल की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आपको सबसे पहले एक टेस्ट ट्यूब में 5 ग्राम सरसों का तेल डालना होगा। अब आपको इसमें नाइट्रिक एसिड मिलाकर टेस्ट ट्यूब को अच्छी तरह से हिलाना होगा। अगर सरसों का तेल शुद्ध होगा तो उसके रंग में कोई बदलाव नहीं आएगा।
हमें उम्मीद है कि ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली सरसों के तेल की पहचान कर पाएंगे।
