कहीं आपकी गुजिया में तो नकली मावा नहीं, खुद इन तरीकों से करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 27, 2023, 12:55 PM IST

Mawa Khoya Check Real or Fake: रंगों का त्योहार होली महज कुछ दिनों में आने वाली है। होली के मौक पर नकली या फिर मिलावटी मावा भी बाजार में धड़ल्ले से बिकता है। आम आदमी असली के दाम पर अपने घर नकली या मिलावटी मावा लेकर जाता है। दरअसल होली पर मावे का इस्तेमाल गुजिया खाने में होता है।

Mawa Khoya Check Real or Fake: बाजार में पिछले काफी समय से नकली और मिलावटी चीजों की भरमार है। खाने-पीने की चीजों में भी धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। मिलावटी या फिर नकली चीजों को खाने से हम बीमार भी पड़ सकते हैं। रंगों का त्योहार होली (Holi) कुछ ही दिनों में आने वाली है। होली के मौक पर नकली या फिर मिलावटी मावा (Mawa) भी बाजार में धड़ल्ले से बिकता है। आम आदमी असली के दाम पर अपने घर नकली या मिलावटी मावा (Khoya) लेकर जाता है। दरअसल होली पर मावे का इस्तेमाल गुजिया खाने में होता है।

Mawa Khoya Check Real or Fake

Mawa Khoya Check Real or Fake

मिलावटी या नकली मावा खाने से हमारा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और हम बीमार भी पड़ सकते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आम आदमी असली मावे की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली मावे की पहचान कर पाएंगे।

End of Feed