यूटिलिटी

कहीं आप भी तो व्रत में नहीं खा रहे नकली कुट्टू का आटा, खुद इन तरीकों से करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 25, 2023, 12:26 PM IST

Kuttu Ka Atta Check Real or Fake: व्रत में खाने वाला कुट्टू का आटा भी अब बाजार में नकली या फिर मिलावटी मिल रहा है। मिलावटी या फिर नकली कुट्टू का आटा खाने से हमारा स्वास्थ्य खराब होने के साथ ही हम बीमार भी पड़ सकते हैं।

Image

kuttu ka atta buckwheat

Photo : iStock

Kuttu Ka Atta Check Real or Fake: आज के दौर में करीब-करीब हर चीज या तो मिलावटी या फिर नकली मिल रही है। असली चीज का मिलना लगभग मुश्किल सा हो गया है। पिछले कई सालों से खाने-पीने की चीजों में भी धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। मिलावटखोर इस तरह से मिलावट करते हैं कि आम आदमी आसानी से उसे नहीं पहचान पाता है। व्रत में खाने वाला कुट्टू का आटा (Kuttu Ka Atta) भी अब बाजार में नकली या फिर मिलावटी मिल रहा है। मिलावटी या फिर नकली कुट्टू का आटा (Buckwheat) खाने से हमारा स्वास्थ्य खराब होने के साथ ही हम बीमार भी पड़ सकते हैं।

ज्यादातर कुट्टे के आटे में बुरादा, चॉक और कभी-कभी मिट्टी भी मिलाई जाती है। ऐसे में बड़ा सवाल ये खड़ा है कि कुट्टू का आटा खरीदते समय हम उसकी पहचान कैसे करें कि हम जिसे खरीद रहे हैं, वह असली हो। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली या फिर मिलावटी/नकली कुट्टू के आटे की पहचान कर पाएंगे।

इन तरीकों से खुद पता करें कुट्टू का आटा असली है या नकली/मिलावटी

  • कुट्टू की आटे की पहचान करने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप उसके रंग से उसकी पहचान कर सकते हैं। दरअसल कुट्टू के आटे का रंग गहरा भूरा होता है, लेकिन अगर इसमें किसी भी तरह की मिलावट की गई होगी तो इसके रंग में बदलाव होगा। कुट्टू का आटा अगर ग्रे या हल्के हरे रंग का नजर आए तो समझ लीजिए कि इसमें मिलावट की गई है।
  • कुट्टू के आटे की पहचान आप पानी से भी कर सकते हैं। पहचान करने के लिए सबसे पहले आपको एक कांच के ग्लास में आधा पानी भरना होगा। इसके बाद गिलास में एक चम्मच कुट्टू का आटा डालें। गिलास में कुट्टू का आटा डालने के बाद किसी भी तरह की मिलावट की गई होगी तो वह चीजें पानी में तैरने लगेंगी और कुट्टू का आटा नीचे बैठ जाएगा।
  • कुट्टू के आटे की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आप कुट्टू का आटा गूंथकर भी उसकी पहचान कर सकते हैं। अगर कुट्टू का आटा गूंथते समय आटा बिखर जाए तो इसका मतलब है कि कुट्टू के आटे में मिलावट की गई है। दरअसल असली कुट्टू का आटा कभी भी बिखरता नहीं है।

हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी ओर से ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली/मिलावटी कुट्टू के आटे की पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article