यूटिलिटी

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली बादाम, खुद इन तरीकों से करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 1, 2023, 06:53 PM IST

Almonds Check Real or Fake: ड्राई फ्रूट में शामिल बादाम भी बाजार में या तो नकली या फिर मिलावटी मिल रहा है। आम लोग बाजार से खरीदते समय ये नहीं चेक कर पाते हैं कि वह जिस बादाम को खरीदकर अपने घर लेकर जा रहे हैं, वह असली है भी या नहीं। नकली या फिर मिलावटी बादाम को खाकर हम बीमार भी पड़ सकते हैं।

Image

Almonds Check Real or Fake

Photo : iStock

Almonds Check Real or Fake: मिलावटी और नकली चीजों से बाजार भरा पड़ा हुआ है। लोग असली के दाम पर अपने घर नकली या फिर मिलावटी चीज लेकर जा रहे हैं। क्या बाजार, क्या ऑनलाइन... हर जगह चीजों में या तो मिलावट की जा रही है, या फिर उसे नकली बनाकर बेचा जा रहा है। ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) में शामिल बादाम (Almonds) भी बाजार में या तो नकली या फिर मिलावटी मिल रहा है। आम लोग बाजार से खरीदते समय ये नहीं चेक कर पाते हैं कि वह जिस बादाम को खरीदकर अपने घर लेकर जा रहे हैं, वह असली है भी या नहीं।

नकली या फिर मिलावटी बादाम को खाकर हम बीमार भी पड़ सकते हैं। लोगों को नहीं पता है कि वह असली बादाम की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली और नकली बादाम की पहचान कर पाएंगे।

खुद इन तरीकों से करें असली बादाम की पहचान:-

  • बादाम की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आप उसकी पहचान उसके रंग से करें। नकली बादाम का रंग असली से थोड़ा ज्यादा डार्क दिखाई देता है। साथ ही उसका स्वाद भी हल्का कड़वा होता है।
  • बादाम की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आप इसे खरीदते समय इसे अपनी हथेली पर रखने के बाद 5 से 10 मिनट के लिए रगड़ें। अगर रगड़ने के दौरान आपके हाथ में गेरुआ रंग रह जाए, तो समझ जाएं कि ये बादाम निकली है और उसमें मिलावट की गई है।
  • बादाम की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आप बादाम को एक कागज पर दबाकर देखें। अगर बादाम में तेल मौजूद होगा, तो ये कागज पर निशान छोड़ देगा। तेल के निशान छोड़ने का मतलब ये है कि ये बादाम असली है।

हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी ओर से ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली बादाम की पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article