Kamdhenu Bima Yojana: पशु की मृत्यु होने पर सरकार देगी 40 हजार रुपये, जानें कैसे मिलता है इस योजना का लाभ

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 14, 2023, 12:00 PM IST

Kamdhenu Bima Yojana: राजस्थान सरकार द्वारा पशुपालकों के हित में कामधेनु बीमा योजना शुरू की गई जिसके तहत दुधारू पशु की मौत पर पालक को 40 हजार रुपये सरकार द्वारा प्रदान किए जाते हैं।

Kamdhenu Bima Yojana: साल 2022 में लंपी वायरस के चलते उत्तर भारत में बड़ी संख्या में पशुओं की मौत हुई थी। सबसे खराब हालात राजस्थान के रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा पशुपालकों के हित में कामधेनु बीमा योजना शुरू की गई। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पेश करते हुए एक बड़ी घोषणा की है। सरकार ने बजट पेश करते हुए कामधेनु बीमा योजना शुरू करने का ऐलान किया जिसके तहत दुधारू पशु की मौत पर पालक को 40 हजार रुपये सरकार द्वारा प्रदान किए जाते हैं। बजट में राजस्थान सरकार ने कामधेनु बीमा योजना के लिए कुल 750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

Kamdhenu Bima Yojana: पशु की मृत्यु होने पर सरकार देगी 40 हजार रुपये, जानें कैसे मिलता है इस योजना का लाभ

क्या है कामधेनु बीमा योजना

इस योजना के तहत दुधारू पशुओं के मृत्यु पर मुआवजा दिया जाएगा। लंपी वायरस जैसे किसी भी जानलेवा बीमारी से मरने वाले दुधारू पशुओं की मृत्यु पर 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। राजस्थान सरकार द्वारा बजट में लिया गया फैसला, राज्य के पशुपालकों को सीधे तौर पर लाभान्वित करेगा। बजट के अंतर्गत राजस्थान सरकार ने कामधेनु बीमा योजना के लिए कुल 750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

End of Feed