1 जुलाई 2026: आज से हो रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, EPFO पोर्टल से लेकर पासपोर्ट की फीस तक

आज से होने वाले बदलाव: आज यानी 1 जुलाई 2026 से कई सारे बदलाव हो रहे हैं जिनका सीधा असर आम आदमी को होगा। कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कमी हुई है।

1 जुलाई 2026 से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय और प्रशासनिक बदलाव लागू हो गए हैं। इनका असर कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों, आधार कार्ड धारकों, पासपोर्ट बनवाने वाले आवेदकों और आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले करदाताओं पर पड़ेगा। इसके अलावा कमर्शियल एलपीजी (LPG) की कीमत में भी कमी हुई है। आइए जानते हैं आज से लागू हुए प्रमुख बदलावों के बारे में।

Key Financial Changes Effective From July 1

1 जुलाई 2026: आज से हो रहे हैं 5 बड़े बदलाव

EPFO की ऑनलाइन सेवाएं

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सिस्टम अपग्रेड और डेटाबेस कंसोलिडेशन का काम पूरा करने के बाद ऑनलाइन पोर्टल 2 जुलाई से दोबारा शुरू हो रहा है। 26 जून से 30 जून तक मेंटेनेंस के कारण EPFO का मेंबर पोर्टल, नियोक्ता (Employer) पोर्टल और कई डिजिटल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद थीं। संगठन के अनुसार, यह अपग्रेड सेवाओं को अधिक सुरक्षित, तेज और बेहतर बनाने के लिए किया गया है।

End of Feed