यूटिलिटी

Income Taxation: ITR फाइल करने के बावजूद नहीं आये पैसे, ये हो सकती है वजह, ऐसे करें चेक

इस बार रिकॉर्ड 7.28 करोड़ लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल किया था। अब ITR फाइल करने की अंतिम तारीख भी पार हो चुकी है। क्या आपने भी ITR फाइल किया है और रिफंड आने का इन्तजार कर रहे हैं? आइये आपको बताते हैं कि अगर आपका रिफंड नहीं आता तो ऐसा किन वजहों से हो सकता है और आप किस तरह अपने रिफंड का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Image

ITR फाइल करने के बावजूद नहीं आये पैसे, ये हो सकती है वजह, ऐसे करें चेक

Photo : iStock

Income Taxation: ITR फाइल करना जिम्मेदार करदाता के रूप में एक बहुत ही जरूरी फर्ज है। इस बात 7.28 करोड़ लोगों ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए ITR फाइल किया था, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। ITR फाइल करने की अंतिम तारीख पार चुकी है और अब लोग रिफंड आने का इन्तजार कर रहे हैं। क्या आप भी ITR फाइल कर चुके हैं और अब रिफंड का इन्तजार कर रहे हैं। आइये आपको बताते हैं कि अगर आपका रिफंड नहीं आता तो ऐसा किन वजहों से हो सकता है और आप कैसे अपने रिफंड कास स्टेटस चेक कर सकते हैं।

इन वजहों से नहीं आएगा रिफंड

अगर आपका रिफंड नहीं आता है तो इसके पीछे निम्नलिखित कारण हो सकते हैं।

बैंक अकाउंट की जानकारी: अगर आपके बैंक अकाउंट की जानकारी गलत हो तो ऐसे में आपको रिफंड प्राप्त नहीं होगा।

वेरिफिकेशन है अधूरा: अगर आपके बैंक अकाउंट का वेरिफिकेशन ई-फाइलिंग पोर्टल पर नहीं हुआ है तो ऐसे में आपका रिफंड रुक सकता है।

KYC पूरा न हो: अगर आपने अपने बैंक अकाउंट का KYC न करवाया हो तो ऐसी स्थिति में भी आपको रिफंड नहीं मिलेगा।

गलत अकाउंट: अगर आपने बैंक अकाउंट का गलत प्रकार दर्ज करवाया है तो भी आपको रिफंड प्राप्त नहीं होगा।

यह भी पढ़ें:

ऐसे करें चेक

आइये अब आपको बताते हैं कि आप बेहद आसानी से घर बैठे रिफंड स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: पैन कार्ड और पासवर्ड के माध्यम से अपने अकाउंट में लॉग इन करें और लॉग इन करने के बाद माई अकाउंट (My Account) का विकल्प खोजकर इसपर क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां आपको रिफंड/डिमांड स्टेटस का विकल्प दिख जाएगा। आपके रिटर्न की सभी जानकारी के साथ आपके रिटर्न का स्टेटस आपको यहां दिख जाएगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article