यूटिलिटी

31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा ITR फाइल करने का मौका ! नहीं निपटाया ये काम तो होगी दिक्कत

ITR Filing Last Date: जिन लोगों ने अभी तक अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है, वे टैक्स-फाइलिंग प्रोसेस शुरू करने और कंप्लीट करने के लिए आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जा सकते हैं। कुछ अन्य वेबसाइटों पर भी आईटीआर फाइल किया जा सकता है।

Image

आईटीआर फाइल करने की लास्ट डेट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ITR फाइल करने की लास्ट 31 जुलाई
  • डेडलाइन बढ़ाने की संभावना नहीं
  • केवल एक हफ्ते का समय बाकी

ITR Filing Last Date: टैक्सपेयर्स के लिए आईटीआर (ITR) फाइल करने का समय समाप्त होता जा रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 या एसेसमेंट ईयर 2023-24 (AY 2023-24) के लिए आयकर रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन सिर्फ 7 दिन दूर है। कुछ लोग सोच रहे होंगे कि इस डेडलाइन को बढ़ाया जाएगा। मगर कुछ रिपोर्ट्स से अनुमान लगाया जाने लगा है कि केंद्र सरकार आईटीआर फाइल करने की 31 जुलाई 2023 की डेडलाइन को आगे बढ़ाने की इच्छुक नहीं है।

आयकर विभाग भेज रहा मैसेज

किसी भी दिक्कत से बचने के लिए आयकर विभाग टैक्सपेयर्स को एसएमएस और ईमेल के जरिए आईटीआर समय पर फाइल करने का याद दिला रहा है। डेडलाइन नजदीक आने के साथ, टैक्सपेयर्स के लिए फौरन ये काम निपटाना और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी टैक्स लायबिलिटी को पूरा करना महत्वपूर्ण है।

समय से फाइल करने का फायदा

इससे पहले, राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा था उम्मीद जताई थी कि फाइलिंग पिछले साल से ज्यादा होगी। जैसे-जैसे अंतिम दिन नजदीक आ रहा है, टैक्सपेयर्स को अपने फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स कलेक्ट करने और सरकार द्वारा निर्धारित नियत तारीख तक अपना आईटीआर फाइल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने और टेंशन फ्री रहकर आईटीआर फाइल करने के लिए आपको जल्द से जल्द ये काम निपटा लेना चाहिए।

इन साइटों की लें मदद

जिन लोगों ने अभी तक अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है, वे टैक्स-फाइलिंग प्रोसेस शुरू करने और कंप्लीट करने के लिए आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जा सकते हैं। कुछ अन्य वेबसाइटों पर भी आईटीआर फाइल किया जा सकता है।

भारत में ऑनलाइन आईटीआर दाखिल करने के लिए टॉप 5 वेबसाइटें ये हैं :

  • माईआईटीरिटर्न (MyITreturn)
  • क्लियरटैक्स (ClearTax)
  • ईजेडटैक्स (EZTax)
  • टैक्स स्पैनर (TaxSpanner)
  • एच एंड आर ब्लॉक (H&R Block)

अपने रिटर्न की सटीक और समय पर फाइलिंग सुनिश्चित करने के लिए एक प्रोफेशनल टैक्स-फाइलर या CA से मदद लेना फायदेमंद हो सकता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article