यूटिलिटी

ITR के लिए कैसे होगी है इनकम कैलकुलेट, जानें पूरा तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2023, 04:07 PM IST

Taxable Income Calculation: किसी व्यक्ति को आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने से पहले सभी स्रोतों से कुल आय का हिसाब-किताब करनी जरूरी होता है। आयकर अधिनियम, 1961 ने आय के स्रोतों को पांच सेगमेंट में विभाजित किया गया है।

Image

आयकर रिटर्न

Photo : iStock

Taxable Income Calculation: किसी व्यक्ति को आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने से पहले सभी स्रोतों से कुल आय का हिसाब-किताब करनी जरूरी होता है। आयकर अधिनियम, 1961 ने आय के स्रोतों को पांच सेगमेंट में विभाजित किया गया है। जिसमें वेतन से आय, घर से मिली आय, पूंजीगत लाभ से आय, व्यवसाय से आय और अन्य सोर्स से मिली आय शामिल होती है। अगर आप भी इनकम टैक्स जमा करने जा रहे हैं तो ये जानना जरूरी है कि आपके ऊपर कितने रुपये की कर देनदारी बनती है। ऐसा करने के लिए आपको कही और जाने की जरूरत नहीं है। आप इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट से कुछ मिनटों में ही अपनी कर देनदारी का पता लगा सकता है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

इनकम टैक्स के कैलकुलेशन की प्रोसेस

1. सबसे पहले https://www.incometaxindia.gov.in/pages/default.aspx को ओपन करें।

2. अब आपको बाएं साइड में नीचे की तरफ 'Important Links' दिखेगा।

3. इस सेक्शन के अंतर्गत आपको 'Tax Calculators' पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपके सामने कई तरह के कैलकुलेटर आएंगे।

5. इनमें हाउस रेंट अलाउएंस कैलकुलेटर, ट्रांसपोर्ट अलाउएंस कैलकुलेटर, इनकम एंड टैक्स कैलकुलेटर और टैक्स कैलकुलेटर प्रमुख हैं।

6. अब आप इनकम एंड टैक्स कैलकुलेटर पर क्लिक कीजिए।

7. इस विकल्प के तहत आपको एसेसमेंट ईयर, टैक्सपेयर टाइप और विभिन्न तरक की जानकारी प्रविष्ट करनी होगी।

8. सभी तरह की जरूरी जानकारी प्रविष्ट करने के साथ आपको अपनी टैक्स देनदारी के बारे में बता चल जाएगा।

क्या होता है सहज फॉर्मITR-1 एक पेज का आसान सा फॉर्म होता है। इस फॉर्म का इस्तेमाल सैलरी/ पेंशन, एक घर के रेंट से होने वाली कमाई, अन्य स्रोत से एक वित्त वर्ष में 50 लाख रुपये तक की आमदनी वाले लोग इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए कर सकते हैं। हालांकि, कोई ऐसा व्यक्तिगत करदाता जो किसी कंपनी में निदेशक हो या गैर-सूचीबद्ध इक्विटी शेयर रखने वाले लोग सहज फॉर्म भर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article