Indian Railway: अब टिकट गुम हो जाने पर भी ट्रेन में कर सकेंगे सफर, करना होगा ये काम

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Feb 17, 2023, 06:59 AM IST

IRCTC Ticket Rules: ट्रेन में यात्रा के दौरान टिकट गुम हो जाने पर लोगों के माथे पर चिंता की लकीर पड़ जाती है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है इस स्थिति में आप बिना टिकट के भी यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए आपको डुप्लीकेट टिकट बनवाना होगा। यहां आप जान सकते हैं कि डुप्लीकेट टिकट कैसे बनवाएं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टिकट गुम होने पर बिना टिकट कर सकते हैं ट्रेन में सफर।
  • टिकट फट जाने पर तुरंत करें ये काम अन्यथा भरना पड़ सकता है जुर्माना।
  • प्लेटफॉर्म टिकट से कर सकते हैं यात्रा।

IRCTC Ticket Rules: रेल में यात्रा करने के लिए टिकट लेना जरूरी होता है। बिना टिकट पकड़े जाने पर न केवल आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है बल्कि जेल की हवा भी लग सकती है। वहीं अक्सर किसी कारणवश रेल यात्रियों का ट्रेन में चढ़ने के बाद या फिर स्टेशन पर पहुंचने के बाद टिकट खो (IRCTC Ticket Booking Rules) जाता है। ऐसे में मन में सवाल उठता है कि क्या टिकट गुम हो जाने पर रेल में यात्रा करना संभव है? बता दें इस स्थिति में आपको थोड़ी परेशानी का सामना जरूर करना पड़ सकता है, लेकिन आप यात्रा कर सकते हैं।

Train Ticket Rules & Regulation

Train Ticket Rules: क्या टिकट गुम हो जाने पर कर सकते हैं सफर

इसके लिए आपको टिकट चेकर से एक डुप्लीकेट टिकट बनवाना होगा। टीटी आपके आधार नंबर व नाम के जरिए टिकट चेक करने के बाद आपको एक डुप्लीकेट टिकट बनाकर दे देगा। इससे आप यात्रा कर (IRCTC Rules For Passengers) सकते हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि, डुप्लीकेट टिकट कहां बनवा सकते हैं औऱ इसके लिए आपको कितनी फीस का भगुगतान करना होगा। यहां आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

End of Feed