यूटिलिटी

तत्काल टिकट बुकिंग के नियम बदले: अब कैसे मिलेगा टिकट और कैसे IRCTC अकाउंट होगा लिंक, जानें सभी सवालों के जवाब

IRCTC Tatkal Booking 2025: अब IRCTC एजेंट Tatkal बुकिंग खुलने के पहले 30 मिनट तक टिकट नहीं बुक कर पाएंगे। यानी AC क्लास के लिए सुबह 10 बजे और नॉन-AC के लिए 11 बजे बुकिंग शुरू होने के बाद आधे घंटे तक एजेंट बुकिंग नहीं कर सकेंगे। जानें सभी सवालों के जवाब।

Image

रेल मंत्रालय के मुताबिक, इस नियम का उद्देश्य टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाना और दलालों पर अंकुश लगाना है। (image-istock)

IRCTC Tatkal Booking 2025: भारतीय रेलवे ने 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब IRCTC पर ऑनलाइन या ऑफलाइन तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार से जुड़ा OTP वेरीफाई करना अनिवार्य होगा। यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने, फर्जी बुकिंग रोकने और वास्तविक यात्रियों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से उठाया गया है। यहां हम आपको इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं।

Tatkal बुकिंग के नियमों में क्या हुआ बदलाव ?

सबसे पहले यह जान लेते हैं कि नियमों में क्या बदलाव हुआ है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने 15 जुलाई 2025 से Tatkal टिकट बुकिंग सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए नया नियम लागू किया है। इस नियम के तहत, टिकट बुकिंग के समय उस मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जो आधार कार्ड से लिंक है। बिना इस वेरिफिकेशन के आप टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। यह नियम IRCTC वेबसाइट, PRS काउंटर और एजेंट सभी पर लागू होगा। यानी आप बिना आधार OTP वेरिफिकेशन के तत्काल रेलवे टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इससे पहले तक कोई भी यूजर्स बिना आधार वेरिफिकेशन के तत्काल टिकट बुक कर सकता था।

एजेंट्स के लिए क्या बदलेगा ?

अब IRCTC एजेंट Tatkal बुकिंग खुलने के पहले 30 मिनट तक टिकट नहीं बुक कर पाएंगे। यानी AC क्लास के लिए सुबह 10 बजे और नॉन-AC के लिए 11 बजे बुकिंग शुरू होने के बाद आधे घंटे तक एजेंट बुकिंग नहीं कर सकेंगे। और एजेंट के लिए AC क्लास के लिए 10:30 बजे और नॉन एसी टिकट के लिए 11:30 बजे से तत्काल विंडो खुलेगी। इससे आम यात्रियों को तत्काल टिकट बुक करना आसान होगा और उन्हें प्राथमिकता मिलेगी।

अब Tatkal टिकट बुकिंग टाइमिंग क्या है ?

  • बता दें कि तत्काल टिकट यात्रा से एक दिन पहले बुक होते हैं।
  • AC क्लास के लिए सुबह 10 बजे से बुकिंग शुरू होगी
  • नॉन-AC क्लास के लिए सुबह 11 बजे से बुकिंग शुरू होगी

आधार से कैसे लिंक होगा IRCTC अकाउंट ?

  • IRCTC वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • "Profile" टैब में जाकर "Link Aadhaar" पर क्लिक करें।
  • अब आधार नंबर और नाम दर्ज करें।
  • "Send OTP" पर क्लिक करें और OTP भरें।
  • "Verify OTP" और फिर "Update" पर क्लिक करें।
  • आधार लिंकिंग सफल होने का मैसेज मिलेगा।

Aadhaar OTP के साथ Tatkal टिकट कैसे बुक करें ?

  • IRCTC वेबसाइट या ऐप पर जाएं और लॉगिन करें।
  • Train Search करके Tatkal कोटा चुनें।
  • यात्री की डिटेल भरते समय Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
  • OTP दर्ज करें और भुगतान करके बुकिंग पूरी करें।

क्यों लागू हुआ नया नियम?

रेल मंत्रालय के मुताबिक, इस नियम का उद्देश्य टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाना और दलालों पर अंकुश लगाना है। इससे असली यात्रियों को आसानी से Tatkal टिकट मिल सकेगा। यानी अब आप आसानी से खुद ही तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। पहले यह काम आपको एजेंट की मदद से करवाना होता था, क्योंकि विंडो खुलते ही कुछ ही मिनट में सभी टिकट बुक हो जाते थे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article