यूटिलिटी

IRCTC की वेबसाइट हुई ठप, पैसेंजर नहीं बुक कर पा रहे टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2023, 11:31 AM IST

IRCTC Site Down: मंगलवार सुबह से IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। वेबसाइट कुछ तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई।

Image

IRCTC की वेबसाइट

Photo : BCCL

IRCTC Site Down: मंगलवार सुबह से IRCTC की वेबसाइट और ऐप से टिकट बुक करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। वेबसाइट कुछ तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। कंपनी ने बाद में एक ट्वीट में कहा कि तकनीकी कारणों से टिकटिंग सेवा उपलब्ध नहीं है। इसमें आगे कहा गया कि तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है और जैसे ही तकनीकी समस्या ठीक हो जाएगी वह सूचित कर देगी।

ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी ने दिए विकल्प

हालांकि, भारतीय रेलवे ने सूचित किया है कि टिकट बुक करने की कोशिश करने वाले लोग अन्य प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Moneytrip और अन्य सोर्सेस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि, “तकनीकी कारणों से, आईआरसीटीसी साइट और ऐप पर टिकटिंग सेवा उपलब्ध नहीं है। क्रिस की तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है। वैकल्पिक रूप से टिकट अन्य बी2सी प्लेयर्स जैसे अमेजन, मेकमाईट्रिप आदि के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।”

यूजर्स शेयर कर रहे हैं स्क्रीनशॉट

ट्वीटर पर आईआरसीटीसी के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए कहा कि “कृपया जितनी जल्दी हो सके समस्या का समाधान करें। मैं टिकट बुक करने के लिए चक्कर लगा रहा हूं क्योंकि यह अभी तक काम नहीं कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 5 बार पैसे काटे गए लेकिन टिकट एक भी बार बुक नहीं हुआ है।

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, "तत्काल टिकट बुक करने में सक्षम नहीं... #आईआरसीटीसी ऐप में कुछ त्रुटि का सामना करना पड़ रहा है... कृपया कुछ बिंदु लगाएं... मुझे अपने घर वापस जाना जरूरी है।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article