IRCTC ने यूजर्स के लिए जारी किया अलर्ट, लापरवाही की तो पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा

भारतीय रेल के आधिकारिक ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल IRCTC ने अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। IRCTC ने अपने यूजर्स को सलाह दी है कि वे IRCTC के नाम से चल रहे फर्जी मोबाइल ऐप को डाउनलोड न करें।

KEY HIGHLIGHTS
  • IRCTC ने यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी
  • एंड्रॉयड मोबाइल फोन यूजर्स के लिए अलर्ट
  • फर्जी मोबाइल ऐप को डाउनलोड न करने की सलाह

Indian Railways IRCTC: भारतीय रेल के ऑफिशियल ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल IRCTC ने अपने सभी यूजर्स के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में आईआरसीटीसी ने अपने यूजर्स से कहा है कि वे अपने मोबाइल फोन में irctcconnect.apk नाम के एंड्रायड ऐप को डाउनलोड न करें। आईआरसीटीसी के मुताबिक इस ऐप को फ्रॉड के उद्देश्य से बनाया गया है।

irctc, indian railways, irctc account, online train ticket

आईआरसीटीसी के मुताबिक इस ऐप को फ्रॉड के उद्देश्य से बनाया गया है

फर्जी मोबाइल ऐप से फोन में एंट्री कर सकते हैं वायरस

IRCTC ने कहा है कि वॉट्सऐप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए इस ऐप का जमकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आईआरसीटीसी ने यूजर्स से कहा है कि अगर आप इस फर्जी irctcconnect.apk ऐप (जो एक APK File है) को डाउनलोड करते हैं तो आपके मोबाइल फोन में वायरस एंट्री कर सकते हैं।

End of Feed