यूटिलिटी

Indian Railway: खुशखबरी! आईआरसीटीसी का रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा, अब ट्रेन में मिलेगा फ्री खाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2023, 12:18 PM IST

Indian Railways Free Food Policy: रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आईआरसीटीसी द्वारा अब ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को फ्री ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा दी जाएगी। साथ ही यहां शाकाहारी व मांसाहारी भोजन का विकल्प भी मौजूद रहेगा। बता दें ये नियम नवंबर 2022 से कुछ ट्रेनों के लिए लागू कर दिया गया है।

Image

Indian Railway Free Food Policy: अब ट्रेन में मिलेगा फ्री खाना

KEY HIGHLIGHTS
  • रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
  • अब ट्रेन लेट होने पर मिल रहा है फ्री भोजन।
  • इन ट्रेनों के लिए लागू है नियम

Indian Railways Free Food Policy: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) यानी आईआरसीटीसी ने रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। इंडियन रेलवे यात्रियों को ट्रेन में मुफ्त भोजन की सुविधा दे रही है। आमतौर पर आपके टिकट में मील का पैसा जोड़ लिया (Indian Railway Free Meal) जाता है। लेकिन अब इंडियन रेलवे प्रीमियम ट्रेनों में फ्री मील की सुविधा देने जा रही है। अब आपको ट्रेन में भोजन के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि ध्यान रहे ये सुविधा यात्रियों को ट्रेन लेट होने पर ही दी जाएगी। इसके शुल्क का भुगतान आईआरसीटीसी खुद करेगा।अक्सर ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को भोजन की समस्या होती है। यही कारण है कि भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया है।

इसमें यात्रियों को समय के अनुसार ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर (Indian Railway Free Wifi) दिया जाएगा। यात्री समयानुसार किसी भी विकल्प का चयन कर सकेंगे। साथ ही यहां शाकाहारी व मांसीहारी दोनों का विकल्प होगा। ऐसे में अब ट्रेन लेट होने पर आपको निराश होने व खाने को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। हालांकि यात्रियो को की बार इसके बारे में जानकारी नहीं होती है, जिससे आप वंचित रह जाते हैं। ऐसे में यहां आप इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खाने के साथ कोल्डड्रिंक और आइसक्रीम भी फ्री

आपको यहां खाने पीने की चीजों के साथ कोल्डड्रिंक और आइसक्रीम भी फ्री मिलेगी। मजाकिया अंदाज में कहें तो ट्रेन लेट होने पर यात्रियों की बल्ले बल्ले होने वाली है। खास बात तो यह है कि यहां, शाकाहारी व मांसाहारी भोजन का विकल्प मौजूद रहेगा। इसके लिए आपको एक भी रुपये का चार्ज नहीं देना होगा।

ट्रेन लेट होने पर ही मिलेगी ये सुविधा

ध्यान रहे फ्री भोजन की सुविधा ट्रेन लेट होने पर ही मिलेगी। यदि ट्रेन 2 घंटे या इससे ज्यादा लेट होती है तो आईआरसीटीसी यात्रियों के खाने का जिम्मा लेगा। वहीं आपको बता दें अधिकतर रेलवे स्टेशनों पर इंडियन रेलवे द्वारा यात्रियों के विश्राम की भी व्यवस्था की गई है। जहां ट्रेन लेट होने पर आप रूम बुक कर विश्राम भी कर सकते हैं।

इन ट्रेनों में मिलगी ये सुविधा

बता दें ये सुविधाएं केवल लंबी दूरी तय करने वाली दुरंतो, राजधानी, शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों के लिए ही लागू किया गया है। यदि इनमें से कोई भी ट्रेन समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचती है, तो यात्रियों को फ्री भोजन दिया जाएगा। हालांकि इन ट्रेनों के लेट होने की संभावना बहुत कम होती है।

नाश्ते और खाने में मिलेंगी ये चीजें

यहां यात्रियों को समयानुसार नाश्ता, लंच और डिनर दिया जाएगा। नाश्ते की बात करें तो, आईआरसीटीसी द्वारा नाश्ते में चाय, कॉफी, ब्रेड पकौड़ा और कोल्ड्रिंक दिया जाता है, वहीं लंच में आप शाकाहारी या मांसाहारी के विकल्प का चयन कर सकते हैं। ठीक इसी प्रकार डिनर में वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन का ऑप्शन मौजूद रहता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article