iPhone 15 असली है या नकली, ऐसे पता चलेगा क्लोन स्मार्टफोन का पता

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 24, 2023, 03:23 PM IST

iPhone 15: नया आईफोन 15 आ चुका है। हर बार स्कैमर्स नए फोन का क्लोन बना लेते हैं और फिर उसे असली बताकर बेचते हैं। ये देखने में एकदम नए जैसे ही लगते हैं। लेकिन असलियत में फेक होते हैं।

iPhone 15: नया आईफोन 15 आ चुका है। हर बार स्कैमर्स नए फोन का क्लोन बना लेते हैं और फिर उसे असली बताकर बेचते हैं। ये देखने में एकदम नए जैसे ही लगते हैं। लेकिन असलियत में फेक होते हैं। मान लीजिए कि आपने आईफोन 15 का कोई भी मॉडल खरीदा हो और आपके साथ भी ऐसा धोखा हो जाए तो क्या होगा। इसलिए आपको आईफोन 15 सीरीज खरीदते समय Apple द्वारा इस तरह के फेक लोगों के लिए बनाए फीचर का उपयोग कर सकते हैं। एपल iPhone 15 सीरीज के बॉक्सेज पर एक बिल्ट-इन सिक्योरिटी फीचर दे रहा है जिसके जरिए आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि क्या फोन असली है या नकली।

iPhone 15

बिल्ट-इन सिक्योरिटी फीचर से चलेगा पता।

iPhone 15 एंटी-क्लोन प्रोटेक्शन

iPhone 15 सीरीज के रिटेल बॉक्स के नए सिक्योरिटी फीचर्स पहली बार एक वीडियो में दिखाई दिए हैं। क्योंकि नए iPhones की दुनियाभर में शिपिंग शुरू हो गई थी। नीचे दिए गए वीडियो में एक व्यक्ति को एक रिटेल बॉक्स पर यूवी लाइट चमकाते हुए दिखाया गया है, जिसमें पैकेज के ऊपर और नीचे पीछे की तरफ होलोग्राम लगे हैं।

End of Feed