यूटिलिटी

iPhone 15 असली है या नकली, ऐसे पता चलेगा क्लोन स्मार्टफोन का पता

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 24, 2023, 03:23 PM IST

iPhone 15: नया आईफोन 15 आ चुका है। हर बार स्कैमर्स नए फोन का क्लोन बना लेते हैं और फिर उसे असली बताकर बेचते हैं। ये देखने में एकदम नए जैसे ही लगते हैं। लेकिन असलियत में फेक होते हैं।

Image

बिल्ट-इन सिक्योरिटी फीचर से चलेगा पता।

iPhone 15: नया आईफोन 15 आ चुका है। हर बार स्कैमर्स नए फोन का क्लोन बना लेते हैं और फिर उसे असली बताकर बेचते हैं। ये देखने में एकदम नए जैसे ही लगते हैं। लेकिन असलियत में फेक होते हैं। मान लीजिए कि आपने आईफोन 15 का कोई भी मॉडल खरीदा हो और आपके साथ भी ऐसा धोखा हो जाए तो क्या होगा। इसलिए आपको आईफोन 15 सीरीज खरीदते समय Apple द्वारा इस तरह के फेक लोगों के लिए बनाए फीचर का उपयोग कर सकते हैं। एपल iPhone 15 सीरीज के बॉक्सेज पर एक बिल्ट-इन सिक्योरिटी फीचर दे रहा है जिसके जरिए आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि क्या फोन असली है या नकली।

iPhone 15 एंटी-क्लोन प्रोटेक्शन

iPhone 15 सीरीज के रिटेल बॉक्स के नए सिक्योरिटी फीचर्स पहली बार एक वीडियो में दिखाई दिए हैं। क्योंकि नए iPhones की दुनियाभर में शिपिंग शुरू हो गई थी। नीचे दिए गए वीडियो में एक व्यक्ति को एक रिटेल बॉक्स पर यूवी लाइट चमकाते हुए दिखाया गया है, जिसमें पैकेज के ऊपर और नीचे पीछे की तरफ होलोग्राम लगे हैं।

सली है या नकली, ऐसे करें चेक

यूवी लाइट्स के अलावा Apple की कवरेज वेबसाइट पर या किसी थर्ड पार्टी साइट पर जा सकते हैं और सीरियल नंबर को चेक कर सकते हैं। यह सीरियल नंबर सेटिंग ऐप के अंदर, जनरल और अबाउट के तहत मिलता है। अगर आपके पास कोई ऐसी डिवाइस है जो पहले से इस्तेमाल की हुई है तो आप उसके ओनर से एप्पल आईडी में लॉगइन कराएं। अगर यह एक एंड्रॉयड आधारित क्लोन है तो एप्पल आईडी लॉगइन नहीं हो पाएगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article