यूटिलिटी

SBI के स्कीम 5 लाख को बना देगी 10 लाख, जानिए कैसे करें निवेश

एसबीआई वी केयर स्कीम के जरिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। अगर इस ब्याज दर के हिसाब से देखें, तो निवेश की राशि 10 साल में डबल हो जाएगी। स्टेट बैंक की एफडी स्कीम में निवेश पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.60 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है।

Image

SBI FD, SBI We care, SBI We Care Scheme,

Photo : iStock

SBI We Care Scheme: कहीं भी निवेश करने से पहले हम सबसे पहले रिस्क फैक्टर चेक करते हैं। इसके बाद फिर देखते हैं कि सबसे अधिक रिटर्न कहां मिल रहा है। अगर आप भी निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं और सेफ्टी के साथ बढ़िया रिटर्न की भी तलाश में हैं, तो देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ऐसी ही एक स्कीम चला रहा है। एसबीआई की इस स्कीम में आपाकी निवेश की राशि डबल हो जाएगी। इस स्कीम का नाम है वी केयर स्कीम (SBI We Care Scheme)। इस स्कीम निवेश करने की अवधि सीमित है।

डबल हो जाएगा पैसा

मौजूदा समय में एसबीआई वी केयर स्कीम के जरिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। अगर इस ब्याज दर के हिसाब से देखें, तो निवेश की राशि 10 साल में डबल हो जाएगी। अगर आप अभी पांच लाख रुपये इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो 10 साल में आपकी रकम 10 लाख रुपये हो जाएगी। बैंक 10 साल के रेगुलर एफडी पर 6.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। स्टेट बैंक की एफडी स्कीम में निवेश पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.60 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है।

कितना मिल रहा ब्याज

SBI WeCare पर निवेशकों को 7.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस स्कीम में निवेश पर सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है। इस स्कीम में निवेश कर SBI की FD से 0.50 फीसदी अधिक रिटर्न हासिल कर सकते हैं। फिलहाल SBI की FD में निवेश पर 7.50 फीसदी की दर से अधिकतम ब्याज मिल रहा है।

इस स्कीम में केवल सीनियर सिटीजंस ही निवेश कर सकते हैं। निवेश के लिए दो अवधि के विकल्प दिए गए हैं। इसमें पांच साल और 10 साल तक के लिए निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसके आधार पर आप लोन भी ले सकते हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article