यूटिलिटी

Post Office KVP: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम डबल कर देगी आपका पैसा, इतने महीने के लिए करना होगा निवेश

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 27, 2024, 02:29 PM IST

Post Office KVP: आमतौर पर पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश करना सुरक्षित माना जाता है। सरकार इन स्कीम्स के जरिए सेविंग को बढ़ावा दे रही है। आप ज्वाइंट अकाउंट खोलकर भी इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। स स्कीम में निवेश की राशि पर सरकार 7.5 फीसदी की दर से सालाना ब्याज ऑफर कर रही है।

Image

10 साल में डबल हो जाएंगे पैसे

Photo : iStock

Post Office KVP: देश का पोस्ट ऑफिस कई तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम चलाता है। इनमें से कई स्कीम्स ऐसी हैं, जो लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हैं और इनमें बड़ी संख्या में निवेश भी किया है। ऐसी ही एक स्कीम है किसान विकास पत्र (KVP)। इस स्कीम को पैसा डबल करने वाली स्कीम के रूप में भी जाना जाता है। आमतौर पर पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश करना सुरक्षित माना जाता है। सरकार इन स्कीम्स के जरिए सेविंग को बढ़ावा दे रही है।

पैसा डबल

अगर आप इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो आपको सालाना 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। आपकी निवेश की राशि 115 महीने में डबल हो जाएगी। हालांकि, मैच्योरिटी अवधि पहले 123 महीने थी, जिसे घटाकर पहले 120 महीने और फिर 115 महीने कर दिया गया है। इस स्कीम पर मिलने वाले ब्याज की समीक्षा सरकार हर तीन महीने पर करती है।

ब्याज का कैलकुलेशन

पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश की राशि पर पर ब्याज का कैलकुलेशन कम्पाउंडिंग आधार पर होता है। इस स्कीम में निवेश की राशि पर सरकार 7.5 फीसदी की दर से सालाना ब्याज ऑफर कर रही है। किसान विकास पत्र में 1,000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद 100 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है।

कैसे कर सकते हैं निवेश

आप ज्वाइंट अकाउंट खोलकर भी इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। साथ ही किसान विकास पत्र में नॉमिनी की सुविधा भी उपलब्ध है। किसान विकास पत्र में निवेश करने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा। वहां पर जमा रसीद के साथ आवेदन भरना होगा और फिर निवेश की रकम नगद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट से जमा करनी होगी। आवेदन पत्र के साथ आपको अपना पहचान पत्र भी देना होगा। इसके बाद किसान विकास पत्र में निवेश के लिए अकाउंट ओपन हो जाएगा।

End of Article