यूटिलिटी

POMIS: हर महीने करनी है 9000 रुपये की कमाई, पोस्ट ऑफिस की ये योजना है जबरदस्त

भारत में पोस्ट ऑफिस डाक सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ वित्तीय सुविधाएं भी देते हैं। अगर आप नियमित आय पाने के लिए इन्वेस्टमेंट का ऑप्शन तलाश रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) आपके लिए काफी आकर्षक विकल्प हो सकती है। इस ऑप्शन की बदौलत आप हर महीने 9000 से अधिक रुपये कमा सकते हैं।

Image

हर महीने करनी है 9000 रुपये की कमाई, पोस्ट ऑफिस की ये योजना है जबरदस्त

Photo : iStock

POMIS: पोस्ट ऑफिस भारत के सबसे पुराने संस्थानों में से एक हैं। भारत में पोस्ट ऑफिस डाक संबंधित सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ इन्वेस्टमेंट के लिए काफी आकर्षक ऑप्शंस भी प्रदान करते हैं। पोस्ट ऑफिस द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए इन्वेस्टमेंट संबंधित योजनाएं चलाई जाती हैं। अगर आप नियमित रूप से कमाई के लिए एक अच्छा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन तलाश रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) आपके लिए काफी आकर्षक इन्वेस्टमेंट ऑप्शन हो सकता है। आइये आपको बताते हैं कि आप हर महीने इस योजना की मदद से 9000 रुपये की कमाई कैसे कर सकते हैं?

POMIS के फायदे

इस योजना में इन्वेस्टमेंट की शुरुआत आप मात्र 1000 रुपए से भी कर सकते हैं। इस योजना में आप सिंगल के साथ-साथ जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। सिंगल अकाउंट वाले निवेशक इस योजना में अधिकतम 9 लाख रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं जबकि जॉइंट अकाउंट वाले निवेशक अधिकतम 15 लाख रुपये ही इन्वेस्ट कर सकते हैं। यह एक पंचवर्षीय योजना है। योजना में इन्वेस्ट किये गए पैसों से आप हर महीने कमाई कर सकते हैं। इस योजना में इन्वेस्ट किये गए पैसों पर आपको सरकार की सुरक्षा की गारंटी मिलती है और वर्तमान समय में सरकार 7.4% सालाना जितना ब्याज दिया जा रहा है।

कैसे मिलेंगे हर महीने 9000?

अगर आप चाहें तो अपना रिटायरमेंट भी इस योजना की मदद से प्लान कर सकते हैं और हर महीने एक निश्चित रकम कमाई के तौर पर प्राप्त कर सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि POMIS में इन्वेस्ट कर हर महीने आप 9000 रुपये कैसे कमा सकते हैं? अगर आप जॉइंट अकाउंट के माध्यम से इस योजना में अधिकतम 15,00,000 रुपये इन्वेस्ट करते हैं तो 7.4% सालाना की दर से आप हर महीने 9250 रुपये कमा सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article