रोजाना बचाएं सिर्फ 12 रुपये और इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मौज में कटेगा बुढ़ापा

​अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए 18 से 40 साल की उम्र निर्धारित की गई है। यह एक सरकारी पेंशन स्कीम में है। इस स्कीम में पति-पत्नी दोनों ही निवेश कर हर महीने 10 रुपये तक ही पेंशन उठा सकते हैं। ​​इस स्कीम में निवेश कर आप इनकम टैक्स की भी बचत कर सकते हैं।

Atal Pension Yojana: अपने बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए लोग नौकरी के दौरान ही निवेश करना शुरू कर देते हैं। आमतौर पर पेंशन ही बुढ़ापे में सहारा होती है। लेकिन इसके लिए आपको समय से निवेश की शुरुआत करनी होगी। केंद्र सरकार एक ऐसी स्कीम चला रही है, जिसमें निवेश कर आप 60 साल की उम्र के बाद से 5000 रुपये तक की पेंशन पा सकते हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। यह एक सरकारी पेंशन स्कीम में है। इस स्कीम में पति-पत्नी दोनों ही निवेश कर हर महीने 10 रुपये तक ही पेंशन उठा सकते हैं।

Pensions, Atal Pension Yojana,

कौन कर सकता है निवेश

अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए 18 से 40 साल की उम्र निर्धारित की गई है। इस स्कीम के जरिए पेंशना पाने के लिए कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा। इसके बाद जैसे ही आपकी उम्र 60 साल होगी, तो आपको पेंशन मिलने की शुरुआत हो जाएगी। इस स्कीम से जुड़ने के लिए आपके पास बैंक (Bank) या फिर पोस्ट ऑफिस (Post Office) में अकाउंट होना होना चाहिए।

End of Feed